Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 11 दिन तक बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट

Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 11 दिन तक बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट


अक्टूबर में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो आपके लिए जरूरी खबर है. नए महीने में त्योहारों और अलग-अलग राज्यों की छुट्टियों के कारण कई दिन बैंक ब्रांच बंद रहेंगी. कुछ राज्यों में 11 दिनों की छुट्टियों हो सकती है. हालांकि, हर राज्य में बैंक की छुट्टियां एक जैसी नहीं होंगी. गांधी जयंती से लेकर दशहरा और दुर्गा पूजा तक कई बड़े त्योहार इसी महीने पड़ रहे हैं. इसके अलावा रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे.

इसका मतलब यह नहीं है कि बैंकिंग सर्विसेस काम नहीं करेंगी. छुट्टी के दिन भी UPI, ATM, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सर्विसेस का यूज कर सकते हैं. लेकिन अगर आपको बैंक ब्रांच जाकर कैश जमा करना है, चेक से जुड़ा काम है या कोई डॉक्जयूमेंट्स जमा करना है, तो छुट्टी की तारीख पहले देख लेना बेहतर होगा.

2 अक्टूबर को पूरे देश में बैंक बंद

अक्टूबर की शुरुआत ही बैंक छुट्टी से होगी.  2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के मौके पर देशभर में बैंक ब्रांच बंद रहेंगी. यह राष्ट्रीय अवकाश है. ऐसे में अगर आपका कोई जरूरी बैंकिंग काम है, तो इसे 2 अक्टूबर से पहले निपटाना बेहतर रहेगा. इसके बाद छुट्टियां मुख्य रूप से अलग-अलग राज्यों और शहरों में मनाए जाने वाले त्योहारों के हिसाब से होंगी.

दुर्गा पूजा पर कई राज्यों में छुट्टी

अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में बैंक की छुट्टियां ज्यादा रहेंगी. 19 अक्टूबर को दशहरा के कारण अगरतला, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना, रांची और शिलॉन्ग समेत कई जगह बैंक बंद रहेंगे. 20 अक्टूबर को गंगटोक और इंफाल में छुट्टी है. वहीं, 21 अक्टूबर को अगरतला, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे. सिक्किम के गंगटोक में 22 और 23 अक्टूबर को भी दुर्गा पूजा के चलते छुट्टी रहेगी. हालांकि, राज्य और शहर के हिसाब से छुट्टियां अलग हो सकती हैं.

देखें बैंक हॉलिडे लिस्ट-

तारीख छुट्टी किन जगहों पर बैंक बंद
2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे
10 अक्टूबर महालय अमावस्या बेंगलुरु, कोलकाता
17 अक्टूबर महा सप्तमी अगरतला
19 अक्टूबर दशहरा कई शहरों में
20 अक्टूबर दशहरा/महानवमी/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा गंगटोक, इंफाल
21 अक्टूबर विजय दशमी/दुर्गा पूजा कई शहरों में
22 अक्टूबर दुर्गा पूजा गंगटोक
23 अक्टूबर दुर्गा पूजा गंगटोक
26 अक्टूबर लक्ष्मी पूजा/एक्सेशन डे/वाल्मीकि जयंती कुछ शहरों में
29 अक्टूबर करवा चौथ शिमला
31 अक्टूबर सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती अहमदाबाद

रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को भी बैंक बंद

त्योहारों के अलावा अक्टूबर में नियमित साप्ताहिक छुट्टियां भी रहेंगी. 4, 11, 18 और 25 अक्टूबर को रविवार है. इन दिनों देशभर में बैंक ब्रांच बंद रहेंगी. इसके अलावा 10 अक्टूबर दूसरा शनिवार और 24 अक्टूबर चौथा शनिवार है. RBI के नियमों के मुताबिक इन दोनों दिन भी बैंक बंद रहते हैं. इसलिए अक्टूबर में कई जगह लगातार या आसपास के दिनों में बैंकिंग काम प्रभावित हो सकता है.

26 अक्टूबर से हड़ताल हुई तो बढ़ सकती है परेशानी

अक्टूबर के आखिर में बैंक ग्राहकों के लिए एक और बड़ी चुनौती सामने आ सकती है. United Forum of Bank Unions (UFBU) ने पांच दिन के वर्किंग वीक की मांग को लेकर 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है. अगर यह हड़ताल होती है, तो बैंक ब्रांच का कामकाज प्रभावित हो सकता है.

हालांकि, बैंक बंद रहने या हड़ताल के दौरान भी UPI, ATM, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी सर्विसेस उपलब्ध रह सकती हैं. इसलिए जरूरी काम के लिए डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है.



Source link