18 साल से कम उम्र वालों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगेगी लगाम? सरकार ला सकती है नए नियम

18 साल से कम उम्र वालों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगेगी लगाम? सरकार ला सकती है नए नियम


होमताजा खबरदेश

18 साल से कम उम्र वालों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगेगी लगाम? सरकार ला सकती है नए नियम

Last Updated:

Zoom

नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी ममता को झटका, TMC कैंडिडेट ने वापस लिया नाम

केंद्र सरकार 18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर आईटी इंटरमीडियरी रूल्स में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। सरकार जल्द ही नियमों में संशोधन का प्रस्ताव ला सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, नए प्रावधानों के तहत नाबालिगों के सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर सख्त नियम बनाए जा सकते हैं। सरकार की ओर से माइनर अकाउंट्स पर पाबंदियां लगाने के विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने भी नाबालिगों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई है। कोर्ट की टिप्पणी में कहा गया कि नाबालिगों को सोशल मीडिया अकाउंट नहीं खोलना चाहिए।

अब सरकार भी नाबालिगों की सोशल मीडिया तक पहुंच को नियंत्रित करने के लिए आईटी नियमों में बदलाव की दिशा में आगे बढ़ रही है। हालांकि, प्रस्तावित नियमों का अंतिम स्वरूप और इन्हें लागू करने की व्यवस्था संशोधन के बाद ही स्पष्ट होगी।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…



Source link