Last Updated:
विद्या बालन अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं. इस बार वह फिल्ममेकर आर. बाल्की संग फिर से काम करने को लेकर चर्चा में हैं. विद्या तकरीबन 17 साल बाद डायरेक्टर के साथ काम करने जा रही हैं. दोनों ही एक नए प्रोजेक्ट के जरिए एक दूसरे के साथ काम करने वाले हैं. एक्ट्रेस ने अपनी नई तमिल फिल्म की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है. इसके बाद से ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन एक बार फिर फिल्ममेकर आर. बाल्की के साथ काम करने जा रही हैं. एक्ट्रेस और डायरेक्टर की ये जोड़ी पूरे 17 साल बाद साथ काम कर रही हैं. विद्या ने अपनी इस अपकमिंग तमिल फिल्म की शूटिंग से जुड़ी दो फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.
नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित विद्या बालन हाल ही में पीरियड फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में नजर आई थीं. अब एक्ट्रेस ने अपने नए प्रोजेक्ट का हिंट देकर फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है. विद्या ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर कीं. पहली तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है, जिसमें वह सोफे पर बैठी नजर आ रही हैं. इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, “नई हलचल शुरू होने से पहले का एक शांत पल.
वहीं, दूसरी तस्वीर में विद्या हाथ में स्क्रिप्ट लिए, चश्मा लगाए और लंबी चोटी बनाए नजर आ रही हैं. इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “नई शुरुआत. नई तमिल फिल्म, आर. बाल्की के साथ.” हालांकि, एक्ट्रेस ने फिल्म की कहानी और अपने किरदार से जुड़ी कोई जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन उनकी पोस्ट से साफ है कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
विद्या बालन और आर. बाल्की इससे पहले साल 2009 में आई फिल्म ‘पा’ में साथ काम कर चुके हैं. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने अहम भूमिका निभाई थी. अब करीब 17 साल बाद दोनों की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर कुछ नया लेकर आने की तैयारी में है. ऐसे में फैंस को फिल्म से जुड़ी बाकी जानकारियों का इंतजार है.
काम की बात करें तो विद्या बालन जल्द ही रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ में नजर आएंगी. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में वह कांथा का किरदार निभाएंगी. फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
इसके अलावा विद्या एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ भी नजर आएंगी. दोनों अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही एक अनटाइटल्ड कॉमेडी फिल्म में काम कर रहे हैं. इस फिल्म में राशि खन्ना भी अहम भूमिका में हैं. फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मेकर्स ने फिल्म का केरल शेड्यूल भी पूरा कर लिया है.
गौरतलब है कि विद्या ने अपने करियर में हर तरह के रोल निभाए हैं. उनकी डर्टी पिक्चर में नजर आया उनका रोल तो लोग आज भी भूल नहीं पाए हैं. इसके अलावा करियर में कई हिट देने वाली विद्या अपने बेबाक अंदाज को लेकर भी चर्चा में रहती हैं.
बता दें कि इन दिनों अपने पति सिद्धार्थ संग भी उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह पति संग लिपलॉक करती नजर आ रही हैं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस उनकी केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं.