बाबा बैद्यनाथ के भक्तों को बड़ी सौगात, शीघ्रदर्शनम कूपन की कीमत हुई 300 रुपये, जानें कब से लागू होगा नियम

बाबा बैद्यनाथ के भक्तों को बड़ी सौगात, शीघ्रदर्शनम कूपन की कीमत हुई 300 रुपये, जानें कब से लागू होगा नियम


होमताजा खबरधर्म

बाबा बैद्यनाथ के भक्तों को बड़ी सौगात, शीघ्रदर्शनम कूपन की कीमत हुई 300 रुपये

Last Updated:

Baba Baidyanath Dham Darshanam Rule: देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन के लिए शीघ्रदर्शनम कूपन की कीमत 600 रुपये से घटाकर 300 रुपये कर दिया गया है. यह बदलाव बुधवार से लागू हो जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को कम समय में दर्शन का लाभ अब आसानी से और कम पैसे में मिल सकेगा.

ख़बरें फटाफट

देवघर: झारखंड के देवघर में स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम को 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है. यहां देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना और दर्शन करने पहुंचते हैं. मान्यता है कि बाबा बैद्यनाथ को मनोकामना जरूर पूरी हो जाती है. यहां सच्चे मन से बाबा की पूजा करने से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है. यही वजह है कि सालभर बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलती है, लेकिन सावन और भादो के महीने में यहां श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है. इन दो महीनों में बिहार, झारखंड, बंगाल, उत्तर प्रदेश, नेपाल समेत कई राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवघर पहुंचते हैं.

सावन और भादो मे लगती है सबसे ज्यादा भीड़

श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सावन और भादो में बाबा मंदिर की पूजा व्यवस्था में भी कई तरह के बदलाव किए जाते हैं. इसी व्यवस्था में शीघ्रदर्शनम कूपन भी शामिल है. इसके जरिए श्रद्धालु सामान्य कतार की तुलना में कम समय में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन और पूजा कर सकते हैं. सावन और भादो के दौरान इस कूपन की कीमत 600 रुपये रखी गई थी. ऐसे में जो श्रद्धालु कम समय में बाबा का दर्शन करना चाहते हैं, वे शीघ्रदर्शनम कूपन लेकर दर्शन कर सकते हैं.

जानें क्या कहते है मंदिर के तीर्थपुरोहित

अब इस शीघ्रदर्शनम कूपन की कीमत में बदलाव किया जा रहा है. मंदिर तीर्थपुरोहित कुंदन बाबा ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार से शीघ्रदर्शनम कूपन की कीमत 600 रुपये से घटाकर 300 रुपये कर दी जाएगी. यानी अब श्रद्धालुओं को शीघ्रदर्शनम कूपन के लिए पहले की तुलना में 300 रुपये कम देने होंगे. मंदिर प्रबंधक ने भी टेलीफोनिक माध्यम से इसकी पुष्टि की है. कीमत में यह बदलाव श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर मानी जा रही है. खासकर वैसे श्रद्धालुओं के लिए जो कम समय में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करना चाहते हैं.

श्रद्धालू की जेब पर पड़ेगा कम असर

शीघ्रदर्शनम कूपन की कीमत आधी होने के बाद श्रद्धालुओं की जेब पर भी इसका असर कम पड़ेगा. अब 600 रुपये की जगह 300 रुपये में कूपन मिलने से श्रद्धालु इस व्यवस्था का लाभ लेकर कम समय में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन कर सकेंगे. सावन और भादो के दौरान दूर-दूर से देवघर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए समय और खर्च दोनों महत्वपूर्ण होते हैं. ऐसे में कूपन की कीमत में कमी होने से उन्हें कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. बुधवार से लागू होने वाले इस बदलाव के बाद शीघ्रदर्शनम कूपन के जरिए बाबा के दर्शन की व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी, लेकिन इसके लिए श्रद्धालुओं को अब 300 रुपये ही देने होंगे.



Source link