‘फुटबॉल ही मेरी जिंदगी है’, समस्तीपुर के पटोरी में अफ्रीकी खिलाड़ी फ्रेंकली बोले- ‘वेरी नाइस, आई लाइक दिस प्लेस’

‘फुटबॉल ही मेरी जिंदगी है’, समस्तीपुर के पटोरी में अफ्रीकी खिलाड़ी फ्रेंकली बोले- ‘वेरी नाइस, आई लाइक दिस प्लेस’


Last Updated:

Samastipur Football Tournament: समस्तीपुर के पटोरी पहुंचे वेस्ट अफ्रीकी फुटबॉलर ने लोगों के व्यवहार और सम्मान की तारीफ की. उन्होंने कहा कि पटोरी बहुत अच्छी जगह है और फुटबॉल ही उनकी जिंदगी है. इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गाए जाने की भी जमकर तारीफ की.

ख़बरें फटाफट

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर के पटोरी पहुंचे वेस्ट अफ्रीकी फुटबॉलर ने यहां के लोगों के व्यवहार और मिले सम्मान की जमकर तारीफ की. लोकल 18 की टीम से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पटोरी बहुत अच्छी जगह है. यहां के लोगों का व्यवहार उन्हें बेहद पसंद आया. उन्होंने खास तौर पर बिहार के लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि यहां के लोग दूसरों को बहुत सम्मान देते हैं. जब उनसे पूछा गया कि भारत और पटोरी पहुंचकर उन्हें कैसा महसूस हुआ, तो उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘वेरी नाइस, आई लाइक दिस प्लेस’.

वहीं, ‘भारत आने के सवाल पर उन्होंने बताया कि वह करीब तीन साल पहले भारत आए थे. बातचीत के दौरान उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी. उन्होंने बताया कि यहां के लोगों से मिले प्यार और सम्मान ने उनके अनुभव को खास बना दिया. जब उनसे पूछा गया कि पटोरी में मिले इस अनुभव को वह किस तरह देखते हैं, तो उन्होंने इसे बहुत अच्छा बताया.

फुटबॉल ही मेरी जिंदगी है

वेस्ट अफ्रीकी खिलाड़ी ने लोकल 18 को बताया कि वह पूरी तरह प्रोफेशनल फुटबॉल पर निर्भर हैं. फुटबॉल ही उनके लिए सब कुछ है. कोलकाता में किस क्लब के साथ अभ्यास किया, इस सवाल पर उन्होंने अपने क्लब के अनुभव के बारे में भी जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि फुटबॉल में आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रैक्टिस और तकनीक सीखना बेहद जरूरी है. जब उनसे पूछा गया कि वह रोजाना कितने घंटे फुटबॉल का अभ्यास करते हैं, तो उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन करीब दो घंटे प्रैक्टिस करते हैं.

उनके मुताबिक, नियमित अभ्यास से खिलाड़ियों का खेल बेहतर होता है और उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलता है. टूर्नामेंट के अनुभव को लेकर उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छा आयोजन है और उन्हें यहां खेलना काफी पसंद आया. दर्शकों के उत्साह और मैदान में लोगों की मौजूदगी को लेकर भी उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की.

राष्ट्रगान सुनकर भी जताई खुशी

बता दें कि पटोरी के जननायक कर्पूरी ठाकुर स्टेडियम में आयोजित आठ दिवसीय अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बंगाल की बारासात टीम और समस्तीपुर की पटोरी टीम के बीच खेला गया. इस टूर्नामेंट में राइजिंग स्टार क्लब की ओर से खेलने पहुंचे वेस्ट अफ्रीकी खिलाड़ी ने अपने खेल का प्रदर्शन किया. उनके खेलने के अंदाज और तकनीक को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा रही.

वहीं, फाइनल मुकाबले के बाद परिवार की प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा महसूस हुआ और कई लोग खुश थे. बातचीत के आखिर में जब उनसे भारत का राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गाए जाने के अनुभव के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लगा और इस तरह का मौका मिलना उनके लिए खुशी की बात है.



Source link