पिंक बॉल से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज, डे-नाइट टेस्ट में दिग्गज के नाम है विश्व कीर्तिमान

पिंक बॉल से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज, डे-नाइट टेस्ट में दिग्गज के नाम है विश्व कीर्तिमान


होमखेलक्रिकेट

पिंक बॉल से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 बॉलर, दिग्गज के नाम विश्व कीर्तिमान

Last Updated:

5 bowlers most wicket in day night test: डे-नाइट टेस्ट मैचों में पिंक बॉल से गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है. मिचेल स्टार्क पिंक बॉल क्रिकेट के सबसे सफल गेंदबाज बनकर उभरे हैं. पैट कमिंस, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड ने अपनी धारदार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई पेस और स्पिन आक्रमण का लोहा मनवाया है. वहीं, इंग्लैंड के दिग्गज स्विंग मास्टर जेम्स एंडरसन ने 16.25 के शानदार औसत और किफायती इकोनॉमी से शीर्ष पांच में अपनी खास जगह बनाई है.

Zoom

डे नाइट टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाजों की लिस्ट.

नई दिल्ली. डे नाइट टेस्ट क्रिकेट का अपना एक अलग ही रोमांच होता है. जब सूरज ढलता है और फ्लडलाइट्स की रोशनी में पिंक बॉल स्विंग और सीम करने लगती है, तब गेंदबाजों का असली दबदबा देखने को मिलता है. पिंक बॉल क्रिकेट के इतिहास में अगर सबसे घातक और सफल गेंदबाजों की बात की जाए, तो ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों का परचम सबसे ऊपर लहराता दिखता है. दिन रात के टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाजों के बारे में जानते हैं. डे नाइट टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने का महारिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के नाम दर्ज है. स्टार्क को पिंक बॉल टेस्ट का निर्विवाद बादशाह कहा जाए तो गलत नहीं होगा.

मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने साल 2015 से 2025 के बीच खेले गए 15 मुकाबलों की 29 पारियों में विरोधी टीमों के छक्के छुड़ा दिए. स्टार्क ने कुल 2931 गेंदें (488.3 ओवर) फेंकी और 1523 रन देकर 89 विकेट अपने नाम किए. इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 17.11 और इकोनॉमी रेट 3.11 का रहा. उनका स्ट्राइक रेट 32.93 का रहा, जिसका मतलब है कि वे हर 33वीं गेंद पर विकेट हासिल करते रहे. स्टार्क ने 101 मेडन ओवर डाले और 6 बार एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट झटके. उनका सर्वश्रेष्ठ एक पारी का प्रदर्शन 9 रन देकर 6 विकेट और एक मैच का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 97 रन देकर 9 विकेट रहा है.

कप्तानी के साथ रफ्तार का जादूगर पैट कमिंस
इस लिस्ट में दूसरा स्थान ऑस्ट्रेलिया के वर्तमान कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) का आता है. कमिंस ने 2017 से 2025 के दौरान कुल 9 डे-नाइट टेस्ट मैच खेले, जिनकी 17 पारियों में उन्होंने अपनी रफ्तार और सटीक लाइन-लेंथ का लोहा मनवाया. कमिंस ने 1602 गेंदें (267 ओवर) फेंककर 58 मेडन ओवर फेंके और 746 रन देकर 43 विकेट हासिल किए. उनका गेंदबाजी औसत 17.34 और इकोनॉमी रेट 2.79 का रहा, जो यह दिखाता है कि वे कितने किफायती और मारक रहे हैं. कमिंस ने 2 बार एक पारी में 5 विकेट और 1 बार मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा किया. 23 रन देकर 6 विकेट उनका एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा, जबकि 62 रन देकर 10 विकेट उनका मैच का सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा रहा.

स्पिन के एकलौते शहंशाह नाथन लियोन
पिंक बॉल से केवल तेज गेंदबाज ही नहीं बल्कि स्पिनर भी अपना जादू चला सकते हैं, यह साबित किया है ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लियोन (Nathan Lyon) ने. लियोन सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. 2015 से 2024 के बीच खेले गए 13 टेस्ट मैचों की 22 पारियों में लियोन ने 2567 गेंदें (427.5 ओवर) डालीं. उन्होंने 93 मेडन ओवर फेंकते हुए 1102 रन खर्च किए और 43 विकेट अपने नाम दर्ज किए. उनका औसत 25.62 और इकोनॉमी 2.57 की रही. लियोन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 69 रन देकर 5 विकेट रहा है और उन्होंने गुलाबी गेंद से एक बार पारी में 5 विकेट लेने की उपलब्धि हासिल की है.

जोश हेजलवुड ने सटीक लाइन-लेंथ से ढाया कहर
चौथे स्थान पर भी ऑस्ट्रेलियाई पेस अटैक के एक और मजबूत स्तंभ जोश हेजलवुड (Josh Hazelwood) का कब्जा है. हेजलवुड ने 2015 से 2025 के दौरान 9 मुकाबलों की 17 पारियों में गुलाबी गेंद संभाली. उन्होंने 1731 गेंदें (288.3 ओवर) फेंककर 73 मेडन ओवर निकाले और सिर्फ 740 रन देकर 40 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. हेजलवुड का गेंदबाजी औसत 18.50 और इकोनॉमी रेट 2.56 का बेहद प्रभावशाली रहा. उनका स्ट्राइक रेट 43.27 का रहा. हेजलवुड ने 2 बार एक पारी में 5 विकेट चटकाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 70 रन देकर 6 विकेट और मैच का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 136 रन देकर 9 विकेट रहा.

स्विंग और कसावट की मिसाल जेम्स एंडरसन
इस लिस्ट में शीर्ष पांच गेंदबाजों में ऑस्ट्रेलिया के बाहर का एकमात्र नाम इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) का है. एंडरसन ने 2017 से 2023 के बीच कुल 6 डे-नाइट टेस्ट मैच खेले. इन 6 मैचों की 10 पारियों में उन्होंने 1100 गेंदें (183.2 ओवर) डालीं और 62 मेडन ओवर फेंकते हुए सिर्फ 390 रन दिए. एंडरसन ने 16.25 के शानदार औसत और 2.12 की बेहद कसी हुई इकोनॉमी से 24 विकेट हासिल किए. इस लिस्ट में सबसे बेहतरीन इकोनॉमी रेट एंडरसन का ही रहा है. उन्होंने एक बार पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया, जिसमें 43 रन देकर 5 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ पारी प्रदर्शन और 54 रन देकर 7 विकेट मैच का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा.



Source link