पटना चकारम अनिल यादव गोलीकांड: 5 गोलियां, 3 हमलावर और पुरानी दुश्मनी…कौन है वो मास्टरमाइंड जो यूपी से पकड़ा गया?

पटना चकारम अनिल यादव गोलीकांड: 5 गोलियां, 3 हमलावर और पुरानी दुश्मनी…कौन है वो मास्टरमाइंड जो यूपी से पकड़ा गया?


Last Updated:

Patna Ward 24 Anil Yadav Attack: पटना में पार्षद ज्ञानवती देवी के पति अनिल यादव पर हत्या की नीयत से हुए जानलेवा हमले के मामले में पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर है कि अनिल यादव पर गोली चलवाने वाले मुख्य आरोपी को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पटना पुलिस और डिस्ट्रिक्ट इन्वेस्टिगेटिव यूनिट यानी डीआईयू (DIU) की टीम ने संयुक्त कार्रवाई में उसे उत्तर प्रदेश से पकड़ा है. पूरी खबर विस्तार से आगे पढ़िये.

Zoom

अनिल यादव पर हमले में शंकर राय की गिरफ्तारी से नया मोड़

पटना नगर निगम के वार्ड 24 की पार्षद ज्ञानवती देवी के पति और पूर्व पार्षद अनिल कुमार यादव पर जानलेवा हमले के मामले में मुख्य आरोपी शंकर राय की गिरफ्तारी की खबर है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पटना पुलिस और एसटीएफ की टीम ने उसे उत्तर प्रदेश के दीन दयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) से पकड़ा है. हालांकि, पुलिस की ओर से अभी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन, इस मामले में अब तक जो जानकारी सामने आई है इसके अनुसार, गोलीकांड के पीछे पुरानी राजनीतिक रंजिश और हालिया पारिवारिक विवाद वजह हो सकती है.

चुनावी विवाद से शुरू हुई थी दुश्मनी

अनिल यादव और शंकर राय के बीच विवाद की जड़ पिछले नगर निगम चुनाव से जुड़ी बताई जा रही है. रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों के बीच चुनाव के दौरान विवाद हुआ था. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच अदावत बनी रही. हाल में शंकर राय के परिवार और अनिल यादव के बीच मारपीट की घटना भी हुई थी. पुलिस की शुरुआती जांच में पुरानी राजनीतिक और पारिवारिक रंजिश को हमले की वजह माना गया है.

अपार्टमेंट के बेसमेंट में मारी गईं पांच गोलियां

23 सितंबर की शाम बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चकारम स्थित मां सुखिया महल अपार्टमेंट के बेसमेंट में अनिल यादव पर हमला हुआ था. वह अपने समर्थकों के साथ वहां मौजूद थे. इसी दौरान बाइक से पहुंचे तीन हमलावरों में से दो ने पिस्टल से फायरिंग की. अनिल यादव को पांच गोलियां लगीं. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की थी.

चार गिरफ्तारियों के बाद शंकर राय तक पहुंची पुलिस

इसके साथ ही मामले में पुलिस की विशेष जांच टीम ने पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इसके बाद मुख्य साजिशकर्ता बताए जा रहे शंकर राय की तलाश जारी थी. जानकारी के अनुसार, 28 सितंबर को उसकी यूपी के मुगलसराय से गिरफ्तारी की जानकारी मिली. हालांकि, पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के दुजरा के रहने वाले शंकर राय की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि और पुलिस का विस्तृत बयान सामने आना बाकी है.



Source link