Last Updated:
Jhansi Latest News: यूपी के झांसी में 5 लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई. पांचों लोग एक ही परिवार के थे. मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है.
नदी में डूबे 5 युवक
झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है. जहां मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को 5 लोगों की मौत हो गई. यह पांचों लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. मामला रानीपुर चौकी क्षेत्र के देवरी सिंहपुरा गांव का है. जहां एक सुखनई नदी पड़ती है.
इस नदी में नहाने के लिए पांच लोगों ने प्लान बनाया. जिसके बाद पांचों लोग घर से एक साथ नदी में नहाने निकल गए. लेकिन इन्हें यह खबर नहीं थी कि जिस नदी में यह इंजॉय करने जा रहे है, वहां काल बैठकर इन सभी का इंतजार कर रहा है. फिर हुआ वहीं यह पांचों वापस अपने घर नहीं लौटे और नदी की गोद में समा गए.
पांच लोग नदी की गोद में समा गए
जी हां, नहाते वक्त 5 लोग नदी में डूब गए और उनकी मौत हो गई. स्थानीय लोगों घटना को लेकर जानकारी दी है. उनके मुताबिक पहले दो व्यक्ति नदी में डूबने लगे. दोनों जोर-जोर से चिल्ला रहे थे, तभी उन्हें डूबता देख बचाने के प्रयास में तीन अन्य लोग भी नदी में उतर गए. हैरान कर देने वाली बात यह है कि जो तीन लोग नदी में उतरे थे, उन दो डूबते हुए लोगों को बचाने के लिए वह तीनों भी पानी में डूबने. देखते ही देखते पांचों लोग पानी में समा गए.
पांचों के शव नदी से बाहर निकाले गए
जिसके बाद काफी प्रयास करके पांचों लोगों को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. शवों को निकालकर मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने पांचों को मृत घोषित कर दिया. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. मृतक सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. हादसे की खबर मिलते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.