Voltas के बाद अब LG ने बढ़ा दिए AC के रेट, क्‍या फ्रीज- टीवी भी कर दिए महंगे?

Voltas के बाद अब LG ने बढ़ा दिए AC के रेट, क्‍या फ्रीज- टीवी भी कर दिए महंगे?


Last Updated:

Price Hike : एलजी इलेक्‍ट्रोनिक्‍स ने अपने एयर कंडीशनर की कीमत में 7 फीसदी तक का इजाफा करने का ऐलान किया है. वोल्‍टास सहित कई अन्‍य कंपनियां पहले ही एसी की कीमत बढ़ा चुकी हैं.

Zoom

कंपनी के अनुसार, उत्पादन लागत (In-put Cost) में तेज उछाल के चलते यह कदम उठाना पड़ा है.

नई दिल्‍ली. त्‍योहारी सीजन में नया एयर कंडीशनर खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को एलजी इलेक्‍ट्रोनिक्‍स ने तगड़ा झटका दिया है. वोल्टास (Voltas), लॉयड और गोदरेज के बाद एलजी ने भी अपने एयर कंडीशनर (AC) की कीमतों में 5 से 7 फीसदी तक बढ़ोतरी करने क ऐलान कर दिया है. नया रेट 1 अक्टूबर 2026 से लागू हो जाएगा. थोड़ी राहत की बात यह है कि एलजी ने फिलहाल टीवी-फ्रीज जैसे अपने अन्य होम अप्लायंसेज की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. भारत में रूम एयर कंडीशनर (RAC) का सालाना बाजार करीब 1.2 से 1.25 करोड़ यूनिट्स का है. ऐसे में त्योहारों पर नया एसी खरीदने वालों को 30 सितंबर के बाद अपनी जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी.

LG इलेक्‍ट्रोनिक्‍स ने एसी की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा करते हुए आज कहा कि टेलीविजन, रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन की कीमतें अभी नहीं बढ़ाई गई हैं. यानी त्योहारी डिस्काउंट सेल में ग्राहक अभी पुरानी दरों पर टीवी और फ्रिज की खरीदारी कर सकते हैं.

क्‍यों बढ़ाया रेट?

दुर्गा पूजा और त्योहारी सीजन के दूसरे चरण की सेल शुरू होने से ठीक पहले एलजी ने एसी महंगा करने की घोषणा की है. कंपनी के अनुसार, उत्पादन लागत (In-put Cost) में तेज उछाल के चलते यह कदम उठाना पड़ा है. कंपनी का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमोडिटी के बढ़ते भाव, माल ढुलाई और एनर्जी कॉस्‍ट में इजाफा हुआ है. रुपये के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती और फॉरेन एक्सचेंज में उतार-चढ़ाव से कंपोनेंट्स महंगे हुए हैं.

Voltas और Lloyd पहले ही बढ़ा चुके हैं दाम

एयर कंडीशनर बाजार में कीमतों में उछाल की शुरुआत सिर्फ एलजी से नहीं हुई है. इससे पहले इंडस्ट्री के अन्य बड़े ब्रांड्स भी दाम बढ़ा चुके हैं. वोल्‍टास, Lloyd और Bosch Home ने रूम एयर कंडीशनर के दाम 5 से 8 फीसदी तक बढ़ा दिए हैं. कंपनियों का कहना है कि 1 जनवरी से लागू ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) के नए कड़े स्टार-रेटिंग नियमों और तापमान मानकीकरण (Temperature Standardisation) के चलते भी मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट बढ़ी है.



Source link