Tata Aeris vs Honda Amaze: देश का लोहा या जापानी इंजन? जानिए किस सेडान को खरीदना सही

Tata Aeris vs Honda Amaze: देश का लोहा या जापानी इंजन? जानिए किस सेडान को खरीदना सही


Tata Aeris vs Honda Amaze: देश के सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में नया कंपटीशन शुरू हो गया है. टाटा मोटर्स ने हाल ही में एयरिस लॉन्च की है, जो पुरानी टिगोर की सक्सेसर है. वहीं होंडा अमेज तीसरी जेनरेशन में प्रीमियम फील, रिफाइंड इंजन और एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ अपनी जगह बनाए हुए है. दोनों कारें लगभग समान लंबाई (3995 मिमी) वाली हैं, लेकिन कीमत, इंजन विकल्प और फीचर लिस्ट में काफी अंतर है.

एरिस की कीमत 5.29 लाख रुपये से शुरू होकर 9.74 लाख रुपये तक जाती है, जबकि अमेज़ को 7.65 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये के बीच खरीद सकते हैं. पेट्रोल और फैक्टरी CNG दोनों विकल्प वाली एरिस बजट और रनिंग कॉस्ट पर फोकस करती है, वहीं अमेज स्मूथ ड्राइव और ब्रांड रिलायबिलिटी पर जोर देती है. फैमिली के लिए रोजमर्रा के इस्तेमाल और हाईवे ट्रिप्स दोनों में ये दो कारें अलग-अलग खूबियों के साथ खरीदारों को आकर्षित कर रही हैं. आइए इनकी डिजाइन से लेकर इंजन और परफॉर्मेंस डिटेल के बारे में जानते हैं.

डिजाइन और इंटीरियर

Tata Aeris को टियागो से इंस्पायर्ड स्लिम ग्रिल, LED हेडलैम्प्स और रिवाइज्ड टेल-लैम्प ग्राफिक्स मिलते हैं. इसका स्टांस थोड़ा ऊंचा और मोटा लगता है. अमेज का फ्रंट वाइडर और स्पोर्टियर है, LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, DRL और साफ लाइन्स के साथ ये ज्यादा प्रीमियम दिखती है. दोनों का बूट स्पेस लगभग समान है. एरिस पेट्रोल में 419 लीटर और अमेज में 416 लीटर का बूट स्पेस मिलता है.

केबिन की बात करें, तो एरिस टियागो जैसी डैशबोर्ड लेआउट अपनाती है, जिसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स (टॉप वेरिएंट में) और डुअल स्मार्टफोन डेक शामिल हैं. अमेज का केबिन ज्यादा स्पेसियस और प्रीमियम फील देता है. बेज-ब्लैक डुअल-टोन, 8-इंच टचस्क्रीन, रियर AC वेंट्स और बेहतर फिट-फिनिश इसे आगे रखती है.

फीचर्स और सेफ्टी

एरिस में वेंटिलेटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा (जो डैशकैम भी काम करता है), वायरलेस चार्जर और रियर AC वेंट्स ऑफर करती है. अमेज में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, रिमोट इंजन स्टार्ट और टॉप वेरिएंट में होंडा सेंसिंग ADAS (एडेप्टिव क्रूज, लेन कीप असिस्ट आदि) उपलब्ध हैं.

सेफ्टी में दोनों मजबूत हैं. एयरिस में सभी वेरिएंट पर 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं, ABS, EBD, ISOFIX और हाईयर ट्रिम्स में ESP, हिल होल्ड व 360 कैमरा मिलता है. अमेज भी 6 एयरबैग्स, ESP, हिल स्टार्ट असिस्ट और ISOFIX के साथ आती है. टॉप वेरिएंट में ADAS और Bharat NCAP में 5-स्टार रेटिंग इसकी खासियत है.

इंजन और परफॉर्मेंस

एरिस का 1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन 86 bhp और 113 Nm देता है, जबकि CNG में 76 bhp/97 Nm मिलता है. दोनों में 5-स्पीड मैनुअल या AMT उपलब्ध हैं. अमेज का 1.2-लीटर 4-सिलेंडर i-VTEC इंजन 89 bhp पावर और 110 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है, जो 5-स्पीड मैनुअल या स्मूथ CVT के साथ आता है.

अमेज ज्यादा रिफाइंड है, जबकि एरिस AMT और CNG विकल्प के साथ किफायती है. कुल मिलाकर बजट और CNG चाहने वालों के लिए एरिस बेहतर है, जबकि स्मूथ ड्राइव और प्रीमियम एक्सपीरिएंस के लिए अमेज आगे है.



Source link