IIT दिल्ली का डायरेक्टर बनने का मौका, मिलेगी 2.25 लाख रुपये सैलरी, शिक्षा मंत्रालय ने मांगे आवेदन

IIT दिल्ली का डायरेक्टर बनने का मौका, मिलेगी 2.25 लाख रुपये सैलरी, शिक्षा मंत्रालय ने मांगे आवेदन


IIT Delhi Director Vacancy : देश के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों में से एक आईआईटी दिल्ली में डायरेक्टर के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इस भर्ती का नोटिफिकेशन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया है. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है. नोटिफिकेशन के अनुसार, डायरेक्टर, IIT दिल्ली के एकेडमिक और एडमिनिस्ट्रेटिव हेड होंगे.

नोटिफिकेशन के अनुसार, यह नियुक्ति ‘सर्च-कम-सिलेक्शन कमेटी’ की सिफारिश के आधार पर की जाएगी. इसके लिए सक्षम अधिकारी की मंजूरी जरूरी होगी. कमेटी विज्ञापन के जरिए मिले आवेदनों और प्रतिष्ठित नॉमिनेशन, दोनों पर विचार करेगी.

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार के पास PhD और पिछली डिग्री के स्तर पर फर्स्ट-क्लास या उसके बराबर की योग्यता होनी चाहिए. इंजीनियरिंग की योग्यता को प्राथमिकता दी जाएगी. खास मामलों में साइंस, मैथमेटिक्स या मैनेजमेंट बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों पर भी विचार किया जा सकता है.

आवेदकों का एकेडमिक रिकॉर्ड शानदार होना चाहिए और किसी प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट या यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के तौर पर कम से कम 10 साल का टीचिंग अनुभव होना चाहिए. PhD छात्रों को गाइड करने का अनुभव और कम से कम पांच साल का एडमिनिस्ट्रेटिव अनुभव भी ज़रूरी है.

उम्र सीमा की बात करें तो यह आवेदन की आखिरी तारीख तक 60 साल से कम होनी चाहिए.

सैलरी और कार्यकाल

इस पद के लिए हर महीने 2.25 लाख रुपये की तय सैलरी और लागू भत्ते मिलेंगे. नियुक्ति पांच साल के लिए या व्यक्ति के 70 साल का होने तक (जो भी पहले हो) होगी.

ज़रूरी दस्तावेज़

उम्मीदवारों को अपना डिटेल्ड रिज़्यूमे जमा करना होगा जिसमें उनके टीचिंग, रिसर्च, इंडस्ट्री-एकेडेमिया काम और एडमिनिस्ट्रेटिव अनुभव की जानकारी हो. उन्हें दो पेज का एक जस्टिफिकेशन भी देना होगा जिसमें बताया गया हो कि वे इस पद के लिए क्यों उपयुक्त हैं, और IIT दिल्ली के लिए दो पेज का विज़न स्टेटमेंट भी देना होगा.

आवेदकों को कम से कम दो ऐसे प्रतिष्ठित लोगों की कॉन्टैक्ट डिटेल्स देनी होंगी जो उनके प्रोफेशनल काम से वाकिफ हों.

सरकारी विभागों, ऑटोनॉमस संगठनों या पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग में काम करने वाले उम्मीदवारों को सही चैनल के ज़रिए आवेदन करना होगा.

पूरा भरा हुआ आवेदन और ज़रूरी दस्तावेज़ 31 अक्टूबर, 2026 तक रजिस्टर्ड पोस्ट या स्पीड पोस्ट के ज़रिए डिपार्टमेंट ऑफ़ हायर एजुकेशन, मिनिस्ट्री ऑफ़ एजुकेशन तक पहुँच जाने चाहिए.

भर्ती नोटिफिकेशन में IIT मंडी और IIT इंदौर में डायरेक्टर के पद भी शामिल हैं. IIT दिल्ली के मौजूदा डायरेक्टर प्रोफेसर रंगन बनर्जी हैं.



Source link