Asian Games Indian cricket team semi final: एशियन गेम्स क्रिकेट के सेमीफाइनल में कब और किससे भिड़ेगा भारत? क्या पाकिस्तान से होगी टक्कर?

Asian Games Indian cricket team semi final: एशियन गेम्स क्रिकेट के सेमीफाइनल में कब और किससे भिड़ेगा भारत? क्या पाकिस्तान से होगी टक्कर?


होमखेलक्रिकेट

एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में कब और किससे भिड़ेगा भारत? क्या PAK से होगी टक्कर?

Last Updated:

India semifinal match Asian Games Cricket: नागोया में पिछले कुछ दिनों से जारी लगातार बारिश और खराब मौसम के चलते भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला क्वार्टर फाइनल मैच रद्द हो गया. नतीजतन टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, जहां उसका सामना 1 अक्टूबर को नेपाल और श्रीलंका के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा.

Zoom

एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में में भारत

आईची-नागोया: डिफेंडिंग चैंपियन और पिछले एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय क्रिकेट टीम इस बार भी तेजी से स्वर्ण पदक की ओर बढ़ रही है. सोमवार को खराब मौसम और लगातार बारिश के चलते अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाला उसका क्वार्टर फाइनल रद्द करना पड़ा. नतीजतन भारत बिना मैदान पर उतरे ही सेमीफाइनल में पहुंच गया. अब फैंस ये जानना चाहते हैं कि क्या सेमीफाइनल में भारत की टक्कर किस टीम से और कब होगी?

कब किस टीम से भारत का सेमीफाइनल?
भारत का सामना सेमीफाइनल में नेपाल और श्रीलंका के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा. जबकि पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टक्कर बांग्लादेश और मलेशिया के बीच चौथे और आखिरी क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगी. अगर किसी तरह का कोई उलटफेर नहीं हुआ तो अगर भारत-पाकिस्तान के बीच तीन अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे एशियन गेम्स 2026 का गोल्ड मेडल का मैच होगा.

फाइनल भी बारिश की वजह से धुला तो क्या?
दिलचस्प बात यह है कि अगर बारिश के कारण पूरी प्रतियोगिता ही धुल जाती है तो भारत अपनी टॉप रैंकिंग के आधार पर स्वर्ण पदक जीत सकता है. आपको बताता जरूरी हो जाता है कि भारत ने आईसीसी टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में टॉप पोजिशन पर होने के कारण सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि अफगानिस्तान 10वें स्थान पर है. ठीक इसी तरह पाकिस्तान और हांगकांग के बीच पहला क्वार्टर फाइनल भी बारिश की भेंट चढ़ गया था. बेहतर आईसीसी रैंकिंग के आधार पर पाकिस्तान को अगले दौर में जगह मिली.

हांगझोऊ 2022 में भारत ने जीता था गोल्ड
चार साल पहले चीन के हांगझोऊ में खेले गए पिछले एशियाई खेलों में भारत ने गोल्ड मेडल जीता था. एशियाई खेलों के इतिहास में पहली बार क्रिकेट को 2022 में ही जगह मिली थी. मेंस टीम ने रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में गोल्ड जीता था तो महिला टीम ने हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था. महिला टीम ने तो अपना मेडल बचा लिया अब सारी निगाहें मेंस टीम पर हैं.



Source link