बारिश के चलते भारत-अफगानिस्तान मैच हुआ रद्द, तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट?
Last Updated:
India vs Afghanistan, Asian Games Match: एशियन गेम्स 2026 में आज भारतीय मेंस क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत कर रही है. टीम इंडिया एशियन गेम्स में सीधे क्वार्टर फाइनल में खेल रही है. उसका मुकाबला अफगानिस्तान से है, लेकिन मैच के दौरान बारिश की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में आइए जानते हैं अगर बारिश कारण ये क्वार्टर फाइनल मैच रद्द हुआ तो किसे सेमीफाइनल में जगह मिलेगी.
भारतीय क्रिकेट टीम
नई दिल्ली: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 में आज से अपने अभियान की शुरुआत कर रही है. टीम इंडिया क्वार्टर फाइनल मैच में अफगानिस्तान से भिड़ेगी, लेकिन मौसम ने इस मुकाबले की अनिश्चितता को बढ़ा दी है. भारतीय टीम पिछले बार की गोल्ड मेडलिस्ट है और वह इसे दूसरी बार डिफेंड करने के लिए मैदान पर उतर रही है.
बता दें जापान के नागोया में शनिवार से ही लगातार बारिश हो रही है और गुरुवार तक और अधिक बारिश का पूर्वानुमान है. कोरोबोशी स्पोर्ट्स पार्क में फ्लडलाइट्स भी नहीं हैं और बारिश न होने पर भी विजिबिलिटी खराब रही है. ऐसे में अब देखना ये होगा कि भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले के दौरान मौसम का क्या हाल रहता है, लेकिन उससे पहले आइए जानते हैं अगर दोनों टीमों के बीच ये क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश के चलते रद्द हुआ तो सेमीफाइनल का टिकट किसे मिलेगा.
अगर बारिश के कारण भारत बनाम अफगानिस्तान मैच धुल जाता है तो क्या होगा?
बारिश के कारण धुला मैच तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट?
क्रिकेट के खेल में बारिश से खलल पड़ना आम बात है, लेकिन ऐसी स्थिति में हर संभव कोशिश की जाती है कि बारिश रुकने पर खेल का नतीजा निकले. इसके लिए DLS नियम से लेकर ओवरों में कटौती कर मैच को पूरा कराने का विकल्प होता है, लेकिन कभी-कभी परिस्थिति ऐसी बन जाती है कि मैच को पूरा ही नहीं किया जा सकता है और मजबूरी में उसे रद्द करना पड़ा है.
ऐसे में अगर भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स का क्वार्टर फाइनल मैच रद्द हुआ तो फिर ये फैसला कैसे लिया जाएगा कि सेमीफाइनल में किस टीम को भेजा जाए. दरअसल, एशियन गेम्स में क्रिकेट का ये क्वार्टर फाइनल मैच बारिश के चलते अगर रद्द होता है तो ऐसी स्थिति में भारतीय टीम हाई रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी. भारत आईसीसी की मौजूदा टी20 रैंकिंग में पहले नंबर की टीम है और अफगानिस्तान रैंकिंग में 10वें नंबर पर है.