Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal 29 September 2026 : मिथुन राशि के जातकों को आज सावधान रहना होगा. आज आपके कई शत्रु बन सकते हैं, लेकिन अंत में आप उन पर विजय पा लेंगे. लोकल 18 से देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आज चंद्रमा का गोचर मेष राशि में रहेगा. गजकेसरी योग मिथुन जातकों के लिए लाभ देने वाला हो सकता है. बृहस्पति और चंद्रमा एक साथ बैठकर गजकेसरी योग का निर्माण कर रहे हैं. आप पर कुछ लोग लांछन लगाने का प्रयास कर सकते हैं.
Aaj Ka Mithun Rashifal 29 September 2026 (मिथुन राशिफल)/देहरादून. आज 29 सितंबर यानी मंगलवार का दिन है. हिंदी पंचांग के अनुसार, आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि भी है. आज के दिन चंद्रमा का गोचर मेष राशि में रहेगा और इस राशि के स्वामी मंगलदेव होते हैं. आज गजकेसरी योग मिथुन जातकों के लिए लाभ देने वाला हो सकता है. लोकल 18 से देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आज चंद्रमा का गोचर मेष राशि में रहेगा. आज हर्षण योग का निर्माण हो रहा है, जिसे शास्त्रों में बेहद शुभ माना गया है. आज का करण बब है, जिसका अर्थ बुद्धिमान और स्वस्थ होना है. हालांकि प्रेम के मामले में यह स्थिति थोड़ी कमजोर मानी जाती है. आज तृतीया तिथि का श्राद्ध भी है. ग्रह दशा के कारण आपके शत्रु बन सकते हैं, लेकिन अंत में आप उन पर विजय पाने में सफल रहेंगे.
रहेगा इनसे लगाव
करना पड़ेगा सामना
जिन मिथुन जातकों की जन्म कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत स्थिति में है, उन्हें इस समय भूमि, व्यापार और वाणी के माध्यम से जबरदस्त लाभ मिल सकता है. इसके विपरीत जिन लोगों की कुंडली में मंगल की स्थिति खराब या कमजोर है, उन्हें इसके नकारात्मक परिणामों का सामना करना पड़ सकता है.