Last Updated:
एमसीबी जिले में नागपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांजे से भरी दो पिकअप गाड़ियां जब्त की हैं. दोनों वाहनों से करीब 919 किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत 4 करोड़ 5 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है. पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
एमसीबी जिले में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
मनेन्द्रगढ़. एमसीबी जिले में नशे के खिलाफ नागपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने बीती रात गांजे से भरी दो पिकअप वाहनों को जब्त किया है. दोनों वाहनों से करीब 919 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 4 करोड़ 5 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है. मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक गांजे की यह खेप ओडिशा से मध्यप्रदेश की ओर ले जाई जा रही थी.
नागपुर पुलिस की कार्रवाई से जिले में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है. पुलिस ने बीती रात संदिग्ध दो पिकअप वाहनों को रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान वाहनों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ. पुलिस के मुताबिक दोनों पिकअप से कुल 919 किलो गांजा बरामद किया गया है. बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 4 करोड़ 5 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है. मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है.
मुख्य सरगना की तलाश में पुलिस
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांजे की यह बड़ी खेप ओडिशा से मध्यप्रदेश की ओर ले जाई जा रही थी. अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी के पूरे नेटवर्क और गांजे की सप्लाई से जुड़े लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. खास बात यह है कि नागपुर पुलिस इससे पहले भी गांजा तस्करी के मामले में दो कारों को जब्त कर चुकी है. ऐसे में लगातार हो रही कार्रवाई के बाद अब सवाल यह है कि आखिर गांजा तस्करी के इस नेटवर्क का मुख्य सरगना कौन है?
फिलहाल 6 आरोपियों से पूछताछ जारी है. पुलिस की जांच आगे बढ़ने के साथ गांजा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े और भी नाम सामने आने की उम्मीद है. अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस इस पूरे नेटवर्क के मुख्य सरगना तक पहुंच पाती है या नहीं.