29 September Vrishabh Rashifal: बन सकते हैं बिगड़े काम, बिजनेस में मिलेगा फायदा, जानें वृषभ राशि वाले आज क्या करें और क्या न करें?

29 September Vrishabh Rashifal: बन सकते हैं बिगड़े काम, बिजनेस में मिलेगा फायदा, जानें वृषभ राशि वाले आज क्या करें और क्या न करें?


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 29 September: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार और करियर में नए मौके लेकर आएगा. ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज के मुताबिक, बिजनेस करने वालों को आर्थिक लाभ मिल सकता है और कोई जरूरी डील भी फाइनल हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को काम के दबाव का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. जानिए आज वृषभ राशि वालों का कारोबार, नौकरी, पैसा और लव लाइफ कैसी रहेगी और कौन सा उपाय करना होगा.

Today Vrishabh Rashifal 29 September: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज अश्वनी नक्षत्र और हर्षण योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा पूरे दिन और पूरी रात मेष राशि में संचरण कर कर रहे हैं. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन शुभ और मांगलकारी होगा. आज आपको को कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है. आज आप पुरे दिन सकरात्मक ऊर्जा के साथ भरें रहेंगे, जिससे आपके काम भी बनेंगे. आज आप अपने माता पिता के सेहत का ख्याल जरूर रखें.

बिजनेस में होगा फायदा

वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहें है आज उन्हें धन का लाभ जरूर होगा. आज आप अपने बिजनेस से जुड़ा कोई डील भी फाइनल कर सकते हैं. आज आप अपने वाणी में मधुरता बनाए रखेंगे तो इससे आपके काम जरूर बनेंगे. जो लोग नौकरी कर रहे हैं आज उन्हें ऑफिस में काम को लेकर थोड़ा तनाव भी झेलना होगा. हालांकि आज आपको आपके बॉस का पूरा सहयोग जरूर मिलेगा.

प्लॉट में कर सकते है निवेश

वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं. आज वो शेयर बाजार के बजाए यदि किसी जमीन या प्लॉट में पैसा इन्वेस्ट करेंगे तो इससे भविष्य में आपको फायदा भी जरूर होगा. आज आप चाहें तो म्यूचुअल फंड में भी पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. ये छोटी छोटी बचत भविष्य में आपके लिए बड़ा सहारा बनेगी.

पार्टनर से होगी तू तू-मैं मैं

वृषभ राशि के जातक के लव लाइफ में आज भूचाल आ सकता है. आज आपके पार्टनर से आपकी तू तू-मैं मैं भी हो सकती है. आज आप अपने पार्टनर की छोटी मोटी बातों को अनदेखा जरूर करें. जो लोग शादीशुदा है आज उनका दिन सामान्य होगा. आज आप कहीं बाहर डिनर पर भी जा सकते हैं. इससे आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी.

आज चढ़ाए लाल ध्वज

आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक किसी हनुमान मंदिर में जाकर यदि वहां उन्हें लाल ध्वज अर्पित करेंगे तो इससे आपके जीवन में आने वाले अंजान मुश्किलों से आपको मुक्ति मिलेगी.



Source link