Last Updated:
two 0 changed virat: 11 महीने पहले की बात है जब विराट ऑट्रेलिया वनडे सीरीज खेलने पहुंचे और पहली दो पारियों को देखकर फैंस ने उम्मीद का दामन छोड़ दिया पर वो विराट ही थे जिसने वहां से एक ऐसा अध्याय लिखना शुरु किया जिसके हर पन्ने में अब इतिहास लिखा जा रहा है.
2025 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगातार दो 0 ने विराट कोहली को पूरी तरह बदल दिया
नई दिल्ली. हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा काल के कपाट पर लिखता मिटाता हूं गीत नया गाता हूं पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी की ये कविता जब जब विराट को इन दिनों मैदान पर उतरते देखते हूं तो चरितार्थ होती नजर आती है. वो खिलाड़ी जो रोज अपने बैट से नई कविता लिख रहा है, रोज समय को चुनौती दे रहा है और हर दिन ये बता रहा है कि हार कर बैठ जाना उसकी फितरत में नही हैं.
तिरुवंतपुरम में जो तस्वीर विराट की नजर आई उसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया कि इसके पीछे की तासीर के क्या मायने है और इस बदलाव की कौन सी तारीख और जगह थी जिसने हमें उस कोहली से मिलवाया जो किसी करिश्मे से कम नजर नहीं आ रहा. 11 महीने पहले की बात है जब विराट ऑट्रेलिया वनडे सीरीज खेलने पहुंचे और पहली दो पारियों को देखकर फैंस ने उम्मीद का दामन छोड़ दिया पर वो विराट ही थे जिसने वहां से एक ऐसा अध्याय लिखना शुरु किया जिसके हर पन्ने में अब इतिहास लिखा जा रहा है.
दो शून्य ने विराट को बदल दिया
19 अक्टूबर 2025 में पर्थ के मैदान पर जब लंबे अर्से के बाद विराट वनडे खेलने उतरे तो 8 गेंद खेलने के बाद वो शून्य पर पवेलिएन लौट गए. सीरीज का दूसरा मैच विराट के पसंदीदा मैदान एडीलेड में हुआ और यहां पर जब भी ये दिग्गज बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाया तो हर किसी को लगा कि कोहली का करियर खत्म हो गया. खुद विराट ने जिस तरह से हाथ उठाकर ड्रेसिंग रूम जाते हुए दर्शको का इस्तेकबाल किया उससे संकेत भी साफ मिलने लगे थे. 25 अक्टूबर को सिडनी में जब भारतीय टीम उतरी तो लगा आखिरी बार हम सब विराट को मैदान पर देखकर रहे है. पर ये कोई नहीं जानता था कि 2 दिन और 2 घंटे के सफर में विराट ने क्या ढान लिया था. 2 शून्य की कहानी ने विराट को बदल दिया और सिडनी में वो विंटेज विराट नजर आया जो उसकी पहचान थी.
11 महीने 11 मैच और शुरू हुआ विराट.02
वनडे क्रिकेट के सुल्तान विराट कोहली ने सिडनी से जो सफऱ शुरु किया वो असधारण और अकल्पनीय है. 2 शून्य के बाद विराट ने अगली 11 पारियों में 74, 135, 102, 65,93,23, 124, 05, 65, 74 और 139 नॉट आउट की पारियां खेल चुके है. यानि अब तक वो 899 रन बना चुके है जिनमें 4 शतक और 5 हाफ सेंचुरी शामिल है वो भी 112.38 के बेमिसाल औसत के साथ. विराट इन दिनों एक अलग तरीके की किताब लिख रहे है जो हमें यहीं सिखा रहा है कि असफलता के रास्ते पर चल कर ही सफलता हासिल करने का फॉर्मूला खोजा जा सकता है बस चलते रहने का हुनर पास होना चाहिए.