हिमाचल का ASI लाइन हाजिरः कार सवारों को रोककर बोला- मुंह मीठा करवाओ, युवकों ने कहा-कुछ नहीं है, थोड़ी सी शराब से भरी बोतल नहीं ली

हिमाचल का ASI लाइन हाजिरः कार सवारों को रोककर बोला- मुंह मीठा करवाओ, युवकों ने कहा-कुछ नहीं है, थोड़ी सी शराब से भरी बोतल नहीं ली


Last Updated:

कांगड़ा में देहरा पुलिस के एएसआई को हरियाणा के पर्यटकों से नई गाड़ी के लिए मिठाई मांगने पर लाइन हाजिर किया गया. एसपी देहरा संदीप धंवल ने वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की.

ख़बरें फटाफट

Zoom

हिमाचल के कांगड़ा जिले के जसवां प्रागपुर में देहरा पुलिस के एएसआई को लाइन हाजिर किया गया है.

कांगड़ा.  हिमाचल के कांगड़ा जिले के जसवां प्रागपुर में देहरा पुलिस के एएसआई को लाइन हाजिर किया गया है. मामले जुड़ा एक वीडियो सामने के बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस की किरकिरी हुई है और एसपी देहरा संदीप धंवल ने एएसआई को लाइन हाजिर किया है.

दरअसल, कांगड़ा जिले की पुलिस डिस्ट्रिक देहरा के पुलिस थाना मोइन का यह मामला है. एएसआई ने हरियाणा के पर्यटकों से नई गाड़ी के लिए मिठाई मांगी. ऐसे में एसपी देहरा संदीप धवल ने आरोपी एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया. कहीं ना कहीं आरोपी एएसआई अप्रत्यक्ष तौर पर कार सवारों से पैसे की डिमांड कर रहा था.

वीडियों में क्या है

इस पूरी घटना की रिकॉर्डिंग कार में लगे कैमरों में होती है. हरियाणा के सैलानियों ने नई कार खरीदी थी और वह कांगड़ा घूमने आए थे. इस दौरान एएसआई ने उनकी गाड़ी रोकी और फिर मिठाई की मांग की.  तीन मिनट का यह वीडियो है और इसमें एएसआई नजर आ रहा है. वह पंजाबी में सैलानियों से कहता है कि नई गाड़ी ली है. कार में सवार अंकित ने यह गाड़ी है और अंकित कहता है कि छह-सात महीने पहले यह गाड़ी ली है. इस पर एएसआई मुबारकबाद देता है और कहता है कि मुंह मीठा करवाओ. इस पर एएसआई पूछता है कि आपके घर कहां.

एएसआई फिर कहता है कि मुंह मीठा करवाओ. अंकित से एएसआई पूछता है कि आप क्या करते हैं तो अंकित कहता है कि उसे अभी मास्टर डिग्री पूरी की है. कार में युवक आपस में बात करते हुए कहता है कि हम लोग क्यों दें हालांकि, एएसआई उसे कहता है कि छोटा सा चालान कर दें. अंकित के साथ बैठा युवक कहता है कि वह कांगड़ा में एलएआईसी में काम करता है. इस दौरान सवाल जवाब चलता रहता है और युवक कहते हैं कि उनके पास एक बोतल बची है, जिसमें थोड़ी बहुत बची है. उसे आप ले सकते हैं. तो एएसआई कहती है कि क्या फुल है…लेकिन युवक इंकार करते हैं और फिर वह उन्हें जाने के लिए कहता है.

देहरा के एसपी संदीप धंवल ने प्रेस रिलीज में लिखा कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर कांगड़ा पुलिस ने यातायात जांच के दौरान वाहन सवार लोगों से बातचीत कर रहे पुलिस कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की है. वीडियो में पुलिस कर्मचारी का व्यवहार प्रथम दृष्टया अनुचित और मर्यादित न होने के साथ-साथ अनुचित मांग किए जाने का आभास देता दिखाई दे रहा है. मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक, पुलिस जिला देहरा ने संबंधित पुलिस कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेज दिया है. साथ ही प्रकरण की निष्पक्ष जांच और आगामी आवश्यक कार्रवाई के लिए एसडीपीओ डाडासिबा को निर्देश दिए गए हैं.

विभागीय कार्रवाई के आदेश

पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी के दौरान प्रत्येक पुलिस कर्मचारी से आमजन के साथ शालीन, मर्यादित एवं सम्मानजनक व्यवहार करने की अपेक्षा की जाती है. पुलिस विभाग अनुशासनहीनता और ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार के अनुचित आचरण को गंभीरता से लेता है.पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान यदि वीडियो में सामने आए तथ्यों की पुष्टि होती है तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.



Source link