‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर हुए सिवेट तोमर, शहजाद पूनावाला से की हाथापाई, स्वरा भास्कर ने भी शो छोड़ने की धमकी दी

‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर हुए सिवेट तोमर, शहजाद पूनावाला से की हाथापाई, स्वरा भास्कर ने भी शो छोड़ने की धमकी दी


Last Updated:

रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ की शुरुआत के साथ ही घर में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो में ‘रोडीज’ और ‘स्प्लिट्सविला’ फेम सिवेट तोमर की शहजाद पूनावाला के साथ ऐसी भिड़ंत हुई कि मामला अब हाथापाई तक पहुंच गया. इसके बाद निर्माताओं ने बड़ा फैसला लेते हुए सिवेट को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया. इस घटना के बाद शो में एक बार फिर विवाद और घमासान बढ़ता नजर आ रहा है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

शो में हो रहा जमकर विवाद

नई दिल्ली. रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ शुरुआत से ही चर्चा में बना हुआ है. शुरुआत के महज 48 घंटे के अंदर ही बड़ा शो में बड़ा बवाल देखने को मिला है. ‘रोडीज’ और ‘स्प्लिट्सविला’ फेम सिवेट तोमर शो से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट बन गए हैं. शो में उन्होंने साथी कंटेस्टेंट शहजाद पूनावाला के संग हाथापाई की. इसके बाद मेकर्स ने उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया.

दरअसल, शो में ‘अल्टीमेट रूलर’ दौड़ का ऐलान किया गया था. इस दौड़ के जरिए यह तय होना था कि टावर के अंदर सबसे ज्यादा अधिकार किसके पास होगा. मतदान के बाद सिवेट इस दौड़ से बाहर हो गए. इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि उन्हें सबसे कमजोर फैसला लेने वाला कंटेस्टेंट कौन लगता है, तो उन्होंने शहजाद पूनावाला का नाम लिया. इसके बाद से ही ये सारा विवाद खड़ा हुआ था.

इस बात पर शुरू हुई थी हाथापाई

इसके बाद शो में सिवेट को बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के साथ बैठे देखा गया. यह देखकर शहजाद ने दोनों के बीच बदलते रिश्ते पर सवाल उठाया. शो में आने के समय सिवेट ने तय किया था कि वह स्वरा से बात नहीं करेंगे. इसी बात को लेकर शहजाद ने सिवेट पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया.देखते ही देखते दोनों के बीच बहस काफी तेज हो गई. मामला इतना बिगड़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई. शो में सिवेट ने शहजाद को गर्दन से पकड़कर नीचे धकेलकर गिरा दिया. इस हाथापाई में शहजाद को चोट लगी और उनके कपड़े भी फट गए.

स्वरा और करण ने जताई आपत्ति

इस सारी घटना के बाद शो के निर्माताओं ने शारीरिक हिंसा को आधार बनाते हुए सिवेट को ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर करने का बड़ा फैसला लिया. लेकिन स्वरा भास्कर और करण पटेल इस फैसले से खुश नहीं थे. दोनों का ही मानना था कि शहजाद के उकसाने के बाद ही ये मामला इस कदर बढ़ा था. स्वरा और करण ने भी सिवेट के साथ टावर से बाहर जाने की बात की थी. एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी शो छोड़ने की धमकी दी. शहजाद पूनावाला संग स्वरा भास्कर की भी खूब बहसबाजी हो चुकी है. स्वरा के अलावा करण पटेल ने भी स्वरा के साथ स्वर मिलाए.

बता दें कि वहीं, ‘अल्टीमेट रूलर’ दौड़ के परिणाम के बाद करण पटेल, तेज प्रताप यादव, शहजाद पूनावाला, प्रियंका चाहर चौधरी, स्वरा भास्कर, सिवेट तोमर, इरीना रुडाकोवा और राज ग्रोवर को पेंटहाउस में जगह मिली थी. वहीं निहारिका तिवारी, कायरा अनु, अनीश भगत, सारा गुरपाल, मनीष कश्यप, गौतम गुलाटी और काजल राघवानी तहखाने में रहे. इस शो को वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं.



Source link