Last Updated:
देश में कई ऐसे अपराधी हैं जो दूसरे देशों के आतंकियों के संपर्क में हैं और देश विरोधी गतिविधियों में उनका साथ देते हैं. ऐसे अपराधी देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां लगातार ऐसे अपराधियों की तलाश में लगी रहती हैं. अब पुलिस के हत्थे मोतिहारी में एक अपराधी चढ़ा है.
मोतिहारी: आईबी की टीम ने पूर्वी चंपारण के सिकरहना अनुमंडल के ढाका से पाकिस्तान के गैंगस्टर सहजाद भट्टी के सहयोगी सेराज आलम को गिरफ्तार किया है. आईबी की टीम को यह इनपुट मिली थी की सिकरहना के रहने वाला सेराज आलम लगातार पाकिस्तान में बैठे आतंकी सहज्जाद भट्टी के साथ लगातार उसका संपर्क है. आईबी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सरोज आलम को ढाका थाना पुलिस की मदद से बिसरहिया गांव से गिरफ्तार किया.
सेराज आलम के पास से पुलिस ने एक मोबाइल भी जब्त किया है. उसके मोबाइल में कई आतंकी गतिविधियों से जुड़े फोटो, वीडियो और देश विरोधी रिल्स भी पुलिस को मिले हैं. सेराज आलम पाकिस्तान के गैंगस्टर और आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क से वह लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में था.
गिरफ्तार किए जाने के बाद सेराज आलम के पास से बरामद मोबाइल फोन की सामग्री और इसके डिजिटल संपर्कों की पुलिस जांच कर रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ढाका थानाध्यक्ष राजरूप राय के नेतृत्व में टीम ने बिसरहिया गांव के पास छापेमारी की. पुलिस के छापेमारी की भनक लगते ही उनकी गाड़ी को देखकर युवक भागने लगा.
पुलिस ने पीछाकर उसे पकड़ा तो पूछताछ में उसकी पहचान सामने आई. पूछताछ में पुलिस को पता चला कि वह सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के गैंगेस्टर शहजाद भाटी नेटवर्क के अली गुर्जर के संपर्क में था. अब पुलिस उसके मोबाइल और इंटरनेट के जरिए उसके डिजिटल नेटवर्क की पड़ताल कर रही है.
सेराज को पकड़ने की छापेमारी में सिकरहना एसडीपीओ अभिषेक कुमार, ढाका थानाध्यक्ष राजरूप राय, अपर थानाध्यक्ष मोहम्मद खलील और डीआईयू मोतिहारी के पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार सहित कृष्णमोहन कुमार आदि अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सेराज का नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है.
अभी तक की पुलिस की जांच में और इस मामले में पुलिस की तरफ से जारी विज्ञप्ति में किसी आतंकी घटना को अंजाम देने में उसकी प्रत्यक्ष भूमिका या किसी हमले की साजिश की कोई जानकारी नहीं है.