Last Updated:
Chirag Paswan Statement on Bihar Law and Order: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के अपनी ही एनडीए सरकार पर लॉ एंड ऑर्डर को लेकर किए गए हमले पर बिहार सरकार के दो मंत्रियों ने जवाब दिया है. अपनी प्रतिक्रिया में दोनों नेताओं ने क्या कहा यह आगे पढ़िए.
चिराग पासवान के बयान को लेसी सिंह ने बताया निजी, श्रवण कुमार ने कानून व्यवस्था पर दिया जवाब
बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के अपनी ही सरकार पर सवाल उठाने के बाद एनडीए के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. मंत्री लेसी सिंह ने चिराग के बयान पर टिप्पणी करने से परहेज किया और इसे उनका निजी बयान बताया. वहीं, मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार में कानून व्यवस्था को ठीक बताते हुए कहा कि अपराध करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी. लेसी सिंह ने कहा कि उन्होंने चिराग का बयान नहीं सुना है और यह उनका निजी बयान हो सकता है. वहीं मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर ठीक है, अगर अपराधी अपराध करेगा तो पुलिस कार्रवाई करेगी.
लेसी सिंह बोलीं, चिराग बड़े नेता हैं, निजी बयान
मंत्री लेसी सिंह से जब चिराग पासवान के बयान पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, चिराग पासवान एनडीए के बड़े नेता हैं, लेकिन मैंने उनका बयान नहीं सुना है. उनका बयान उनका निजी बयान हो सकता है और इस पर मुझे बोलने का अधिकार नहीं है. लेसी सिंह ने सीधे तौर पर चिराग के बयान पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.
श्रवण कुमार का दावा, बिहार में लॉ एंड ऑर्डर ठीक
वहीं जदयू के वरिष्ठ मंत्री श्रवण कुमार ने चिराग के हमले को खारिज करते हुए कहा, बिहार में लॉ एंड ऑर्डर ठीक है. अगर अपराधी अपराध करेगा तो उस पर पुलिस की कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि सरकार अपराधियों को बख्शने वाली नहीं है. हर घटना में पुलिस तुरंत एक्शन ले रही है.