गेहूं बोने से पहले ही पाकिस्तान बेहाल, पानी के लिए तरसेगा, भारत से पंगा अब पड़ने जा रहा भारी- India Pakistan Tension Water Crisis Wheat Farming

गेहूं बोने से पहले ही पाकिस्तान बेहाल, पानी के लिए तरसेगा, भारत से पंगा अब पड़ने जा रहा भारी- India Pakistan Tension Water Crisis Wheat Farming


Last Updated:

Wheat Pakistan: पाकिस्तान में 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले रबी सीजन से पहले पानी का संकट गहरा गया है. पाकिस्तान में पानी चार साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है. पानी की कमी करीब 25 फीसदी कम रहने का अनुमान है. इसका सबसे बड़ा असर गेहूं की खेती पर पड़ सकता है. पानी के बंटवारे को लेकर सिंध और पंजाब के बीच तनाव बढ़ने की आशंका भी है.

Zoom

पाकिस्तान में पानी की कमी हो रही है.

Pakistan-India Tension: 1 अक्टूबर से रबी की बुवाई शुरू होने वाली है, लेकिन पाकिस्तान के सामने नई मुसीबत. अपने खेतों को सींचने से लेकर गेहूं की पैदावार तक बड़ा संकट खड़ा हो गया है. देश में पानी का भंडार चार साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है और रबी सीजन के लिए पानी की उपलब्धता करीब 25 फीसदी घटने का अनुमान है. पाकिस्तान के लिए ये बुरी खबर ऐसे वक्त में आ रही है, जब भारत-पाकिस्तान के बीच सिंधु जल को लेकर पहले से विवाद जारी है. पाकिस्तान को अपनी खेती और खाद्य सुरक्षा दोनों पर दबाव बढ़ने का डर सता रहा है.

गेहूं के लिए कितना पानी मिलेगा?

पाकिस्तान में रबी सीजन के दौरान पानी की उपलब्धता सिर्फ 21 से 22 मिलियन एकड़-फीट (MAF) रहने का अनुमान है. सामान्य तौर पर अक्टूबर से शुरू होने वाले इस सीजन में गेहूं सबसे अहम फसल होती है. इसलिए पानी की कमी का सीधा असर गेहूं की बुवाई और उत्पादन पर पड़ सकता है. पाकिस्तान की खेती का बड़ा हिस्सा सिंचाई पर निर्भर है. ऐसे में कम पानी का मतलब सिर्फ किसानों के लिए परेशानी नहीं, बल्कि आने वाले महीनों में गेहूं की पैदावार पर भी असर हो सकता है.

पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी चिंता इस समय उसके जलाशयों की स्थिति है. इस समय उसके पास जितना पानी मौजूद है वह चार साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है. रबी की बुवाई शुरू होने से ठीक पहले पानी का इतना कम भंडार आने वाले दिनों में सिंचाई व्यवस्था पर दबाव बढ़ा सकता है. ऊपर से एक और समस्या सामने आ रही है. 1 MAF से ज्यादा पानी छोड़े जाने को भी रबी सीजन में पैदा होने वाली कमी की एक वजह बताया जा रहा है. यानी जितना पानी उपलब्ध था, उसमें से भी बड़ी मात्रा के इस्तेमाल ने आगे के लिए गुंजाइश और कम कर दी है.

भारत-पाकिस्तान जल विवाद के बीच नई परेशानी

पानी का यह संकट ऐसे समय आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि को लेकर विवाद पहले से चल रहा है. इसी बीच पाकिस्तान में रबी के लिए पानी के भंडार घट रहे हैं. ऐसे में पाकिस्तान के सामने दोहरी चुनौती है. एक तरफ उसे सीमित पानी से अपनी खेती चलानी है, वहीं दूसरी तरफ भारत के साथ चल रहे जल विवाद का असर भी उसकी चिंता बढ़ा रहा है. भारत ने अगर पानी को अपने इस्तेमाल के लिए ज्यादा मोड़ा तो उसके लिए नई सिरदर्दी बन जाएगी.



Source link