कौन हैं पनोरमा स्टूडियोज के मालिक? अजय देवगन के हैं मैनेजर, साथ में कर चुके 14 फिल्में, अब पड़ी IT की रेड

कौन हैं पनोरमा स्टूडियोज के मालिक? अजय देवगन के हैं मैनेजर, साथ में कर चुके 14 फिल्में, अब पड़ी IT की रेड


Last Updated:

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, उनके ससुर वसु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियोज के यहां आईटी की छापेमारी की खबरें सामने आईं. चलिए बताते हैं आखिर धमाल 4 से लेकर रेड जैसी फिल्में बनाने वाले प्रोडक्शन कंपनी के बारे में.

Zoom

Image: panoramastudios

सोमवार की सुबह बॉलीवुड गलियारों से बड़ी खबर सामने आई. इनकम टैक्स (IT) की टीमों ने 12 ठिकानों पर छापेमारी की. जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, उनके ससुर वसु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियोज का नाम भी शामिल है. आरोप है कि फिल्मों की शूटिंग, ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन और प्रोडक्शन के नाम पर मोटी रकम विदेश भेजी जा रही है.

इन खबरों के बाद पैनोरमा स्टूडियोज का नाम चर्चा में है. वही प्रोडक्शन कंपनी जिसने अजय देवगन के साथ सबसे ज्यादा काम किया है. एक दो नहीं, बल्कि 14 फिल्मों में इन्होंने सिंघम स्टार के साथ फिल्में बनाई है. इतना ही नहीं, इस कंपनी के मालिक तो एक्टर के सालों से मैनेजर भी है. दोनों का रिश्ता खून से बढ़कर भी है. तो चलिए आईडी की रेड के बीच आपको पैनोरमा स्टूडियोज के मालिक और इनकी फिल्मों से रूबरू करवाते हैं.

पैनोरमा स्टूडियोज के मालिक
साल 2005 में पैनोरमा स्टूडियोज की स्थापना हुई. इसे बनाने वाले प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर हैं कुमार मंगत पाठक. वह अजय देगवन के काफी करीब है और 25 साल से उनके मैनेजर के रूप में भी काम कर रहे हैं. जब से एक्टर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है वह तभी से उनके साथ साय की तरह है. दोनों कई बार ये बात बता चुके हैं कि उनका रिश्ता खून से भी बढ़कर है.

View this post on Instagram





Source link