कौन हैं नई नेशनल क्रश तान्या मिश्रा? बिहार की छोरी की मदमस्त आंखों पर फिदा हुए लोग, नहीं मिला अब तक बड़ा ब्रेक

कौन हैं नई नेशनल क्रश तान्या मिश्रा? बिहार की छोरी की मदमस्त आंखों पर फिदा हुए लोग, नहीं मिला अब तक बड़ा ब्रेक


Last Updated:

कौन हैं तान्या मिश्रा. कौन हैं नई नेशनल क्रश. जी हां, ये सवाल सोशल मीडिया पर लोगों के जहन में खूब घूम रहे हैं. जिन्होंने तान्या की तस्वीरें देखते ही इन्हें नई नेशनल क्रश बताया. चलिए बताते हैं इनके बारे में.

नेशनल क्रश. मनोरंजन जगत में आपने ये शब्द कई बार सुना होगा. रश्मिका मंदाना से लेकर तृप्ति डिमरी और प्रिया प्रकाश वॉरियर को इन शब्दों ने ही खूब पॉपुलर बनाया था. अब बिहार की 27 साल की एक एक्ट्रेस अचानक इंटरनेट की सुर्खियों में छा गई हैं. इनका नाम है तान्या मिश्रा. आखिर क्यों आजकल ये नई नेशनल क्रश की वजह से चर्चा में आई हैं. (Insta/tanyaamishraofficial)

वैसे तो इंटरनेट की दुनिया में सबसे पहले नेशनल क्रश का टैग साउथ एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर को मिला. जब 2018 में ‘ओरु अदार लव’ में उनका आंख मारने का एक सीन वायरल हो गया था. वह उस समय रातों-रात वायरल हो गईं और नेशनल क्रश बन गईं. अब इसी तरह अपनी फोटोज के वायरल होने के बाद तान्या मिश्रा को ये टैग मिला है. (Insta/tanyaamishraofficial)

तान्या मिश्रा को क्यों नेशनल क्रश कहा जा रहा है? दरअसल एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुईं. इन हालिया इमेज और पोस्ट की वजह से वह लोगों का ध्यान बटौर रही हैं. देखते ही देखते लोग इन्हें नई नेशनल क्रश कहने लगे हैं. (Insta/tanyaamishraofficial)

Add News18 as
Preferred Source on Google

कौन हैं तान्या मिश्रा? Tanya Mishra पेशे से एक्ट्रेस और मॉडल हैं जिन्होंने कई सीरीज और फिल्मों में काम किया हैं. 31 जनवरी 1999 में जन्मी तान्या बिहार की गया की रहने वाली हैं. उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी से बी.कॉम किया है और फिर पढ़ाई करने के बाद मॉडलिंग में आईं. (Insta/tanyaamishraofficial)

तान्या मिश्रा ने मॉडलिंग के दौरान कई नामी मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाए और इस जगत में नाम कमाया. वह ‘फेमिना’, ‘फिल्मफेयर’ और ‘ग्राजिया’ जैसी प्रतिष्ठित मैगजीन के लिए काम कर चुकी हैं. साथ ही IAWA के मिस इंडिया 2019 की फॉर्थ रनरअप रह चुकी हैं. (Insta/tanyaamishraofficial)

मॉडलिंग के साथ साथ तान्या मिश्रा एक्टिंग भी करती हैं. साल 2017 में वह सबसे पहले साइलेंट लव नाम की शॉर्ट फिल्म में नजर आईं. आगे चलकर म्यूजिक वीडियोज से लेकर सीरीज में उन्होंने काम किया. साल 2020 में वह ‘हिंदुस्तान पेट्रोलियम’ के वीडियोज में बतौर मॉडल नजर आईं. फिर इसी साल उन्हें एक टीवी सीरीज मिली और अगले साल वह ‘प्रवचन’ सीरीज में नजर आईं. (Insta/tanyaamishraofficial)

साल 2023 में पहली बार उन्हें बड़ी सीरीज मिली. ‘गजनवी’ में उन्होंने नेहा का रोल प्ले किया और साल 2025 में ‘चिड़िया उड़’ में भी काम किया. ‘रहबरा 2.0’ म्यूजिक वीडियो में भी वह नजर आई थीं. जल्द ही वह ‘सफर मोहब्बत का’ म्यूजिक वीडियो में भी नजर आएंगी. (Insta/tanyaamishraofficial)

तान्या मिश्रा बेशक अभी किसी बड़े स्टार या बडे़ प्रोजेक्ट में नजर नहीं आईं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं. तान्या को इंस्टाग्राम पर 1.2 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं. वहीं फेसबुक पर उन्हें करीब 9 हजार लोग फॉलो करते हैं. वह मुंबई के जुहू में रहती हैं. जिनकी आंखों की तारीफ करते नहीं थक रहे लोग. (Insta/tanyaamishraofficial)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link