ईरान के हाथ लगा अमेरिका का ‘समुद्री जासूस’, होर्मुज में पकड़ा REMUS 600 ड्रोन, ट्रंप के सेना की बढ़ी टेंशन- Iran Remus 600 US Drone News Hormuz

ईरान के हाथ लगा अमेरिका का ‘समुद्री जासूस’, होर्मुज में पकड़ा REMUS 600 ड्रोन, ट्रंप के सेना की बढ़ी टेंशन- Iran Remus 600 US Drone News Hormuz


Last Updated:

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी REMUS 600 पानी के अंदर चलने वाला ड्रोन पकड़ने का दावा किया है. ईरान के मुताबिक यह ड्रोन जासूसी के लिए इस्तेमाल हो रहा था और अब उसके विशेषज्ञ इससे डेटा निकाल रहे हैं. REMUS 600 करीब 600 मीटर गहराई तक जा सकता है.

Zoom

ईरान ने होर्मुज में अमेरिका को एक और बड़ा झटका देने का दावा किया है. ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी IRGC ने कहा है कि उसकी नेवी ने होर्मुज में एक अमेरिकी ड्रोन पकड़ लिया है. ये ड्रोन पानी में चलता है और ईरान के मुताबिक यह ड्रोन जासूसी के लिए इलाके में काम कर रहा था. IRGC ने इसकी पहचान REMUS 600 के तौर पर की है. कि अब उसके विशेषज्ञ इससे डेटा निकालने की कोशिश कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह इस महीने ड्रोन पकड़े जाने का दूसरा मामला है.

कैसे पकड़ा गया अमेरिकी अंडरवॉटर ड्रोन?

ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के मुताबिक इस कार्रवाई में खुफिया निगरानी और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध तकनीक का इस्तेमाल किया गया. IRGC ने कहा कि एक कॉम्प्लेक्स और कोऑर्डिनेटेड कैंपेन के बाद अमेरिकी अंडरवाटर ड्रोन को अपने कब्जे में लिया गया. ईरान का दावा है कि REMUS 600 होर्मुज जलडमरूमध्य में जासूसी कर रहा था. अब इसे ईरानी विशेषज्ञों के हवाले कर दिया गया है. यह इस महीने होर्मुज में पकड़े गए ऐसे अमेरिकी ड्रोन का दूसरा मामला बताया जा रहा है.



Source link