क्रिकेट का सुपर संडे…आज एक नहीं 3-3 रोचक मुकाबले, कितने बजे शुरू होंगे मैच?
Last Updated:
IND vs WI: वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के मद्दनेजर दुनिया की टॉप-6 टीम आज एक-दूसरे के सामने होगी. भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे तो इंग्लैंड और श्रीलंका एक-दूसरे के सामने तीसरे और आखिरी एकदिवसीय में होंगी.
रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा
नई दिल्ली: 27 सितंबर का दिन क्रिकेट फैंस के लिए सुपर-संडे साबित होने वाला है. आज एक नहीं बल्कि तीन-तीन रोमांचक मैच होने वाले हैं. कुछ छह टीम मैदान पर होंगी. इसे वर्ल्ड क्रिकेट 2027 की तैयारियों के तरह भी देखा जाना चाहिए. ऐसे में अगर आपका कोई आउटिंग का प्लान नहीं है तो घर पर ही अपने टीवी और मोबाइल फोन के सामने बैठकर आप अपना वीकेंड सफल बना सकते हैं.
दुनिया के तीन कोने में भिड़ने वाली है छह टीम
आज से भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज हो रहा है, जिसका पहला मैच दक्षिणी छोर केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया भी वनडे सीरीज खेल रही है. जोहानिसबर्ग में आज दोपहर डेढ़ बजे से दूसरा मैच खेला जाएगा. आज ऑस्ट्रेलिया कमबैक करना चाहेगा. वहीं श्रीलंकन टीम इंग्लैंड दौरे पर है. आज तीसरा और निर्णायक मैच द ओवल में भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे शुरू हो जाएगा. फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबरी पर है.
| मैच | समय |
| SA vs AUS | दोपहर 1:30 बजे |
| IND vs WI | दोपहर 2:00 बजे |
| ENG vs SL | दोपहर 3:00 बजे |
वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियां
अगले साल अफ्रीकी सरजमीं पर वनडे वर्ल्ड कप होना है. ऐसे में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, फाइनलिस्ट इंडिया, सेमीफाइनलिस्ट साउथ अफ्रीका एक्शन में है जबकि दूसरी सेमीफाइनलिस्ट न्यूजीलैंड नवंबर में भारत की मेजबानी करेगी और वनडे सीरीज खेलेगी. श्रीलंका और इंग्लैंड भी अपनी कमर कसकर एकदिवसीय श्रृंखला खेल रही है.