Meen Rashifal: चंद्रमा गोचर से मिलेगा रुका हुआ धन, लेकिन शनि-राहु बिगाड़ सकते हैं काम, आज का मीन राशिफल

Meen Rashifal: चंद्रमा गोचर से मिलेगा रुका हुआ धन, लेकिन शनि-राहु बिगाड़ सकते हैं काम, आज का मीन राशिफल


Last Updated:

Aaj Ka Meen Rashifal 27 September 2026: मीन राशि के जो जातक व्यापार करते हैं, आज (रविवार) आपका बिजनेस काफी अच्छा और मजबूती भरा रहेगा. रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी. हालांकि शनि और राहु की वजह से जल्दबाजी में या गुस्से में आकर कोई फैसला न लें. बड़े-बुजुर्गों की सलाह का सम्मान करें.

सागर. मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन (27 सितंबर 2026, दिन रविवार) आत्मविश्वास बढ़ाने और जो पुरानी उलझनें चल रही हैं, उनको सुलझाने या उनसे मुक्ति दिलाने वाला दिन होगा. आज चंद्रमा का गोचर होने से आपका मनोबल ऊंचा होगा. रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है. आज शनि और राहु के प्रभाव में आकर आपको गुस्से में आकर कोई निर्णय नहीं लेना है. वहीं अनावश्यक खर्च से भी बचना होगा.

व्यापार के क्षेत्र में आज आपका कार्य काफी अच्छा और मजबूती भरा रहेगा. रुके या अटके हुए कार्यों में प्रगति होगी. हालांकि शनि और राहु के कारण जल्दबाजी में आकर या गुस्से में कोई निर्णय न लें. बड़े-बुजुर्गों की सलाह का सम्मान करें. आर्थिक स्थिति को संतुलित बनाए रखने के लिए आपको जज्बातों में नहीं आना है और न ही भावनाओं में बहकर कोई बड़ा खर्च करना है. आज अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है.

मीन राशि वालों के लिए रविवार का दिन रिश्तों की लिहाज से काफी खास रहने वाला है. परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा. जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे. प्रेमी-प्रेमिका या वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के बीच अगर कोई गलतफहमी बनी हुई है, तो आज आप उसको लेकर संवाद करते हैं. गलतफहमी दूर हो सकती है और रिश्ते पहले की तरह हो जाएंगे. आज आप संतुलित संवाद करें.

करियर की बात जाए, तो प्राइवेट या सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के मन में अस्थिरता बन सकती है. ऐसे में धैर्य बनाए रखें और नौकरी बदलने या अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने पर जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. वहीं जो युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अभी एकाग्रता बनाए रखनी होगी.

आज मानसिक परेशानी और पैरों में दर्द जैसी समस्या आ सकती है. ऐसे में आपको दिन सामान्य बनाने के लिए अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत होगी. सुबह योग और प्राणायाम से दिन की शुरुआत करें और किसी भी अतिरिक्त काम की जिम्मेदारी को सामान्य तरीके से ही करें. उसका ज्यादा लोड न लें. किसी तरह की कोई नई परेशानी नहीं आएगी.

मीन राशि वालों के लिए आज शुभ अंक 3 और भाग्य अंक 7 है. शुभ रंग पीला और हल्का गुलाबी है. आज आपकी शुभ दिशा उत्तर और पूर्व है. मानसिक भ्रम और शनि-राहु के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें. पितृपक्ष भी शुरू हो गए हैं, ऐसे में अपने पूर्वजों के नाम से किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं या फलों का दान करें.

मीन राशि वालों को आज सुबह गाय को रोटी खिलानी है. ताजी रोटी में थोड़ा सा गुड़ या घी लगाकर श्रद्धापूर्वक गाय को खिलाएं. इससे आपकी राशि में गुरु मजबूत होंगे. आज हनुमान चालीसा का पाठ करें. इसके अलावा बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें. उनकी सेवा करें, लाभ होगा.



Source link