Betul: मिशनरी स्कूल में धर्मसभा पर पुलिस का छापा, 2 पादरी हिरासत में, रिहा कराने के लिए कोतवाली पर हंगामा

Betul: मिशनरी स्कूल में धर्मसभा पर पुलिस का छापा, 2 पादरी हिरासत में, रिहा कराने के लिए कोतवाली पर हंगामा


Last Updated:

Betul News: बैतूल में एक महीने के अंदर धर्मांतरण का तीसरा बड़ा मामला सामने आया है. सदर इलाके के एक पुराने मिशनरी स्कूल में चल रही धर्मसभा पर पुलिस ने छापा मारकर तमिलनाडु के एक पादरी समेत दो लोगों को हिरासत में लिया. मौके पर मौजूद 250 से ज्यादा लोग मौजूद थे. बाद में कोतवाली के सामने जमकर हंगामा हुआ.

Zoom

दो पादरियों को हिरासात में लेने के बाद कोतवाली पर हंगामा.

रिपोर्ट: रिशु कुमार नायडु

Betul News: बैतूल में एक महीने के भीतर धर्मांतरण का तीसरा बड़ा मामला उजागर हुआ है. मामला शहर के सदर इलाके में स्थित एक पुराने मिशनरी स्कूल का है. रविवार दोपहर पुलिस ने इस स्कूल में अचानक छापा मारा. छापे के दौरान स्कूल परिसर में एक धर्मसभा चल रही थी. इसमें 250 से ज्यादा लोग मौजूद थे.

युवकों की सूचना पर हुई पुलिस कार्रवाई
यह मिशनरी स्कूल काफी समय से संदिग्ध गतिविधियों का केंद्र बना हुआ था. हर रविवार को यहां बड़ी संख्या में लोग आते थे. स्कूल के आसपास रहने वाले लोगों के अनुसार रविवार को पूरे दिन ईसाई धर्मसभा चलती थी. इसमें आदिवासी, दलित और अन्य हिंदू समुदाय के लोग शामिल होते थे. सभा में आए कुछ स्थानीय युवकों ने देखा कि वहां लोगों को हिंदू धर्म से दूर किया जा रहा है. इसके बाद युवकों ने तुरंत हिंदू संगठनों और पुलिस को सूचित किया. खबर मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की.

हनुमान चालीसा का पाठ
छापेमारी के बाद मौके पर भारी हंगामा शुरू हो गया. हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और उन्होंने मौके पर ही हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया. पुलिस ने धर्मसभा को संबोधित कर रहे दो पादरियों को हिरासत में ले लिया. इनमें से एक पादरी तमिलनाडु का रहने वाला है. पुलिस को सभा स्थल से धर्मांतरण से संबंधित साहित्य मिले हैं.

राष्ट्रीय हिंदू सेना का बयान
राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने इस मामले में कहा कि इन धर्मसभाओं में जाने वाले लोगों ने मंदिर जाना लगभग छोड़ दिया है. सभा में शामिल लोगों का बड़े पैमाने पर ब्रेनवॉश किया गया है.

कोतवाली के सामने हंगामा और चक्काजाम का प्रयास
पादरियों की गिरफ्तारी के बाद माहौल गरमा गया. धर्मसभा में शामिल 250 से ज्यादा लोगों ने कोतवाली का घेराव किया और चक्काजाम का प्रयास किया. ये लोग हिरासत में लिए गए दोनों पादरियों को तुरंत छोड़ने की मांग कर रहे थे. साथ ही उन्होंने हिंदू संगठनों पर भी कार्रवाई की मांग की.

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया. एडिशनल एसपी खुद कोतवाली पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगों को समझाइश दी जा रही है.



Source link