Asian Games Kabaddi: ईरान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड, संजू देवी को CM साय ने वीडियो कॉल पर दी बधाई

Asian Games Kabaddi: ईरान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड, संजू देवी को CM साय ने वीडियो कॉल पर दी बधाई


Last Updated:

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-34 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. टीम की इस ऐतिहासिक जीत में छत्तीसगढ़ के कोरबा की संजू देवी ने अहम भूमिका निभाई. संजू की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनसे वीडियो कॉल पर बात कर बधाई दी और उन्हें प्रदेश की बेटियों व युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बताया.

Zoom

सीएम विष्णु देव साय ने संजू देवी को बधाई दी.

कोरबा. एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है. भारत ने 37-34 से जीता हासिल की है. भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत में छत्तीसगढ़ के कोरबा की संजू देवी ने अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने फाइनल में अपनी रेड के दौरान एक साथ 5 ईरानी खिलाड़ियों को एक बार में आउट किया. इसकी क्लिपिंग भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. कोरबा की संजू देवी की इस प्रतिभा से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीडियो कॉल के जरिए बात की. संजू को महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन बताया.

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से संजू देवी से बातचीत के दौरान का एक वीडियो भी शेयर किया है. वह संजू को बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,”छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान. जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य एवं कोरबा की बेटी संजू देवी से फोन पर बात कर उन्हें इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.”



Source link