Last Updated:
28 September ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: सिंह राशि वालों के लिए 28 सितंबर 2026 का दिन कई मामलों में राहत देने वाला रह सकता है. ग्रहों के बदलाव से करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन पर सकारात्मक असर पड़ेगा, लेकिन धन से जुड़े मामलों में सावधानी जरूरी होगी.
Aaj Ka Singh Rashifal 28 September 2026, Leo Daily Horoscope: सिंह राशि वालों के लिए 28 सितंबर 2026, सोमवार का दिन कई मामलों में राहत देने वाला रह सकता है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. विवेक दुबे के अनुसार आज चंद्रमा राशि परिवर्तन करेंगे. सुबह 10:16 बजे चंद्रमा मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे. ग्रहों के इस बदलाव का सिंह राशि के जातकों के करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन पर सकारात्मक असर पड़ सकता है. पिछले कुछ दिनों से चल रही परेशानियों में सुधार के योग बन रहे हैं. हालांकि, धन से जुड़े मामलों में सावधानी रखना जरूरी होगा. जल्दी किसी पर विश्वास नहीं करें.
करियर एवं शिक्षा राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन राहत लेकर आ सकता है. कार्यक्षेत्र में पिछले दिनों जो परेशानियां चल रही थीं, उनमें अचानक सुधार देखने को मिल सकता है. अधिकारियों या बॉस के साथ बनी गलतफहमियां दूर होने के योग हैं. बातचीत के जरिए पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल रहने वाला है. पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और मन को एकाग्र करने में सफलता मिल सकती है. परीक्षा या प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का लाभ मिलने के योग हैं. यदि किसी परीक्षा का परिणाम आने वाला है तो आज
व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रह सकता है. कारोबार में वृद्धि के नए अवसर मिल सकते हैं. लंबे समय से अटका कोई काम आगे बढ़ने की संभावना है. पुराना निवेश भी आज लाभ दे सकता है. जमीन-जायदाद और कृषि से जुड़े काम करने वालों के लिए भी दिन लाभकारी रह सकता है. कारोबार में धन की आवक बढ़ने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार के बावजूद आज किसी के कहने पर बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए. लालच में आकर जल्दबाजी में कोई सौदा करना नुकसानदायक हो सकता है. किसी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करने के बजाय खुद जानकारी जुटाकर ही निर्णय लेना बेहतर रहेगा.
स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से सिंह राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रह सकता है. आज खुद को पहले की तुलना में अधिक ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं. पिछले कुछ दिनों से चल रही मानसिक और शारीरिक परेशानियों में धीरे-धीरे सुधार होने के योग हैं. पुरानी बीमारी से परेशान लोगों को भी राहत मिल सकती है. फिर भी अपनी दिनचर्या, खानपान और आराम का ध्यान रखना जरूरी रहेगा.
परिवारिक एवं प्रेम संबंध
प्रेम और दांपत्य संबंधों के लिए भी आज का दिन सकारात्मक रह सकता है. पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां बातचीत से दूर हो सकती हैं. प्रेम संबंधों में विश्वास और अपनापन बढ़ेगा. परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. आपसी सहयोग से घर का माहौल बेहतर रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ सकती है.
आज भगवान शिव की करें पूजा
ज्योतिषाचार्य डॉ. विवेक दुबे के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए आज भगवान शिव की पूजा और आराधना करना शुभ रहेगा. मंदिर जाकर भगवान शिव के दर्शन करें और श्रद्धा के साथ अभिषेक करें. भगवान शिव को लाल चंदन और पुष्प अर्पित करना भी शुभ माना गया है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.