Last Updated:
Global Terrorism Index 2026 में पाकिस्तान आतंकवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित देश रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक 2025 में पाकिस्तान में 1,045 आतंकी घटनाओं में 1,139 लोगों की मौत हुई. TTP सबसे घातक संगठन रहा, जबकि बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में ज्यादातर घटनाएं हुईं. पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक ने खुद कहा कि जब आतंकियों को समर्थन दिया जाएगा तो आखिर यही होगा.
पाकिस्तान आतंकवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना. (Reters/सांकेतिक)
‘बोया पेड़ बबूल का तो आम कहां से आए,’ यह कहावत पाकिस्तान पर इस वक्त बिल्कुल सटीक बैठती दिख रही है. जिस देश ने कभी आतंकी संगठनों को बढ़ावा दिय और उनका इस्तेमाल भारत के खिलाफ किया. वही पाकिस्तान अब खुद आतंकवाद की सबसे बड़ी मार झेलने वाला देश बन गया है. ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2026 में पाकिस्तान पहली बार दुनिया का आतंकवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित देश बनकर सामने आया है. अमेरिका में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत हुसैन हक्कानी ने भी इस रिपोर्ट पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जब कोई अपने घर के पीछे सांप पालता है तो एक दिन वही सांप घर के लोगों को भी डसता है. हक्कानी ने कहा कि पाकिस्तान ने करीब 50 साल पहले चरमपंथी जिहादी संगठनों को हथियार देना शुरू किया था. अब वही देश आतंकवादी हमलों से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में सबसे ऊपर पहुंच गया है.
पाकिस्तान में आतंकवाद का ग्राफ क्यों चढ़ा?
इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस की ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2026 रिपोर्ट के मुताबिक 2025 में पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों में 1,139 लोगों की मौत हुई और 1,045 घटनाएं दर्ज की गईं. आतंकवाद से हुई मौतों में करीब 6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह लगातार छठा साल रहा जब पाकिस्तान में आतंकवाद से होने वाली मौतें बढ़ीं. दुनिया में आतंकवाद का असर कुल मिलाकर कम हुआ. 2025 में आतंकवादी हमलों में होने वाली मौतें 28 फीसदी घटकर 5,582 रह गईं और घटनाओं की संख्या करीब 22 फीसदी घटकर 2,944 हो गई. लेकिन पाकिस्तान में तस्वीर इसके बिल्कुल उलट रही.
گھر کے پچھلے صحن میں سانپ پالنے کا نتیجہ یہی ہوتا ہے کہ ایک دن گھر والوں کو بھی ڈستے ہیں۔ پاکستان نے پچاس برس پہلے انتہا پسند جہادیوں کو مسلح کرنا شروع کیا تھا۔ اب پاکستان دہشت گرد حملوں کا نشانہ بننے والے ممالک میں سب سے اوپر ہے۔ ہے کوئی سبق سیکھنے والا؟ pic.twitter.com/zJ7cSD1NSw