Last Updated:
Premanand Maharaj Discpile postmortem Report: संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी की मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हो गया है. सीओ संदीप कुमार ने खुद बताया रिपोर्ट में जो वजह सामने आई है. आइए जानते हैं आखिर रिपोर्ट में क्या खुलासे हुए है. वहीं आज ही सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है.
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की पोस्टमार्टम में मौत का खुलासा.
मथुरा: संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी की मौत को लेकर बेहद बड़ा खुलासा हुआ है. रसिक दुलारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है, जो काफी हैरान कर देने वाली है. रिपोर्ट में जो-जो सामने आया है उसकी कुछ जानकारी पुलिस ने साक्षा की है. सीओ संदीप कुमार ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बताया कि दीपक की मौत किस वजह से हुई है. वहीं आज यानि कि रविवार को पुलिस के हाथ दीपक की मौत का सीसीटीवी वीडियो भी लगा है, जिसमें वह चौथी मंजिल से नीचे गिरता हुआ साफ देखा जा रहा है. आइए जानते हैं प्रेमानंद महाराज के शिष्य की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या-क्या मिला है.
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के पीछे की जांच सीओ संदीप कुमार कर रहे हैं. उन्होंने दीपक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि अब तक जो रिपोर्ट में सामने आया है उसके मुताबिक मौत ज्यादा ब्लीडिंग होने की वजह से हुई है. उन्होंने आगे कहा है कि अब ये ब्लीडिंग होने के पीछे का असली कारण क्या है यह तो सिर्फ एक्सपर्ट ही ही बता सकते हैं. सीओ ने आगे कहा कि जब दीपक छत से गिरे थे तो उनके शरीर पर काफी चोटे पाई गईं थी. उस वजह से भी ब्लीडिंग ज्यादा हो सकती है.
बताते चलें कि संत प्रेमानंद के शिष्य दीपक बाराह घाट मार्ग स्थित गुरू कृपा कुंज आश्रम में रहते थे और वहां की ही चौथी मंजिल स गिरकर उनकी मौत हुई थी. आज यानि कि रविवार को एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया. वीडियो में साफतौर पर दिखा कि आश्रम के नीचे सड़क से कुछ लोग निकल रहे हैं उसी दौरान अचानक दीपक नीचे गिरता है और उसकी मौत हो जाती है.
वहीं सीओ संदीप कुमार ने बताया कि जब पुलिस जांच के लिए आश्रम जाती है और मृतक दीपक के कमरे की जांच करती है तो अंदर टाइल्स काटने वाला ग्राइंडर मिलता है. इसी ग्राइंडर से दीपक ने अपना प्राइवेट पार्ट काटा और फिर सुसाइड कर ली. अब पुलिस इसी गुत्थी को सुलझाने में जुटी हुई है कि अगर दीपक को सुसाइड करना ही था तो प्राइवेट पार्ट क्यों काटा.