Last Updated:
CM Mohan Yadav SIR News: भोपाल में भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. CM ने कहा कि राहुल गांधी से अपना कुनबा नहीं संभल रहा है. SIR पर चुनाव आयोग की स्थिति स्पष्ट करने के बाद भी कांग्रेस भ्रम फैला रही है.
भोपाल में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बोलते सीएम मोहन यादव.
Bhopal News: राजधानी भोपाल में भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई. इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संयुक्त रूप से SIR को लेकर चुनाव आयोग पर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का जवाब दिया.
राहुल गांधी पर CM का तंज
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस और राहुल गांधी के नेतृत्व पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से अपना कुनबा नहीं संभल रहा है. CM ने कहा कि कांग्रेस को दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय पहले अपना संगठन और गठबंधन संभालना चाहिए.
‘नाच न जाने, आंगन टेढ़ा’ और मांग लिया इस्तीफा
SIR के मुद्दे पर कांग्रेस के रवैये की तुलना CM ने ‘नाच न जाने, आंगन टेढ़ा’ वाली कहावत से की. उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और सबसे युवा देश है. ऐसे में विपक्ष के नेता को संवैधानिक संस्थाओं और संसद की मर्यादा का सम्मान करना चाहिए. CM ने याद दिलाया कि राहुल गांधी को सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट और ‘चौकीदार चोर’ जैसे बयानों पर पहले भी माफी मांगनी पड़ी है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को फिर से देश से माफी मांगनी चाहिए और अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए.
संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि अपनी हर बार की हार और विफलता से ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस चुनाव आयोग पर झूठे आरोप लगा रही है. उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को तीनों चुनाव आयुक्तों ने सर्वसम्मति से SIR के निर्णय पर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी थी. CM मोहन यादव ने कहा कि जहां केरल और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस जीतती है, वहां चुनाव प्रक्रिया पर सवाल नहीं उठते, लेकिन हारने वाले राज्यों में संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाए जाते हैं.
भोपाल- SIR मामले पर बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस…CM डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर बोला हमला…’राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए’#cmmohanyadav | #topnews | #ujjain | #mpnews | pic.twitter.com/GEGpmB9Gre