यूपी चुनाव: सीट बंटवारे पर क्यों लड़ रहे सपा-कांग्रेस? गठबंधन में रार या कुछ और, अखिलेश ने खोल दिया राज

यूपी चुनाव: सीट बंटवारे पर क्यों लड़ रहे सपा-कांग्रेस? गठबंधन में रार या कुछ और, अखिलेश ने खोल दिया राज


Last Updated:

Zoom

नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी ममता को झटका, TMC कैंडिडेट ने वापस लिया नाम

UP Election News: यूपी में अगले साल चुनाव होने वाले हैं. सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हैट्रिक रोकने के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस एक साथ मैदान में हैं, लेकिन चुनाव से पहले ही गठबंधन में रार दिखने लगा है. कई मौकों पर कांग्रेस और सपा नेताओं के बीच सीट बंटवारे को लेकर जुबानी जंग देखने को मिल रहा है. इस खिंचतान के बीच पीडीए यात्रा पर निकले अखिलेश यादव का बड़ा बयान आया है. उन्होंने दोनों पार्टियों के वार-पलटवार को राजनीतिक तैयारी बताया है.

अखिलेश यादव से कांग्रेस नेता अजय राय के सैफई और इटावा में रैली को लेकर सवाल पूछा गया. इस पर सपा चीफ ने कहा कि हम विरोधियों से लगातार सीखते हैं. सत्ता पक्ष हमारे लिए विपक्ष है. आपलोग देख रहे होंगे कि ऊपर-ऊपर वे भी लड़ रहे हैं, अंदर-अंदर मिले हुए हैं. हमें भी तो विरोधियों से कुछ सीखना चाहिए. दूसरे दलों की तरह हम भी अंदर-अंदर मिले हुए. वो दिखावा है, हमारी लड़ाई भी रणनीति का हिस्सा है.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…



Source link