बिहार में साइक्लोन ‘अर्नब’ का कमजोर हुआ असर, ये गुड न्यूज है या बैड न्यूज ? इस तारीख से बदल जाएगा मौसम का तेवर

बिहार में साइक्लोन ‘अर्नब’ का कमजोर हुआ असर, ये गुड न्यूज है या बैड न्यूज ? इस तारीख से बदल जाएगा मौसम का तेवर


Last Updated:

Cyclone Arnab Weakens in Bihar: बिहार में पिछले 72 घंटों से तबाही मचा रहे साइक्लोन अर्नब का असर आज रविवार 27 सितंबर से कमजोर पड़ गया है. मौसम विभाग ने आज बिहार के किसी भी जिले में बारिश की चेतावनी जारी नहीं की है. हालांकि आसमान में बादल रहेंगे और कहीं कहीं हल्की बारिश और ठनका की संभावना है. 30 सितंबर के बाद मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा और तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी. ऐसे तो बिहार के लिए यह खबर कुल मिलाकर राहत भरी है, लेकिन इसके साथ कुछ चिंताएं भी जुड़ी हैं. पूरी रिपोर्ट आगे विस्तार से पढ़िए.

Zoom

बिहार में अबतक सामान्य से 32 प्रतिशत कम हुई बारिश

पटना. मौसम के बदलते मिजाज के बीच बिहार में साइक्लोन ‘अर्नब’ का प्रभाव कमजोर हुआ है. हालांकि, इसके असर से बने मौसमी हालात के कारण कुछ जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों के लिए चेतावनी जारी की है. लेकिन, 30 सितंबर के बाद प्रदेश में मौसम साफ होने की उम्मीद जताई गई है. इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है. इस बीच मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, बिहार में अब तक सामान्य से 32 प्रतिशत कम बारिश हुई है. राज्य में अब तक 657.9 मिमी बारिश हुई है, जबकि 968.9 मिमी होनी चाहिए थी. इसका मतलब यह हुआ कि साइक्लोन की बारिश ने कमी को थोड़ा पूरा किया, लेकिन अभी भी बड़ा गैप है.

कुछ जिलों में ही बारिश की चेतावनी थी, अब राहत

शनिवार को मौसम विभाग ने 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया था. पटना, समस्तीपुर, खगड़िया, बेगूसराय, छपरा, नालंदा, बगहा और बांका में रुक रुक कर तेज हवा के साथ बारिश हुई. पटना में खराब मौसम के कारण एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली पटना फ्लाइट लैंड नहीं कर पाई और उसे कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा. लेकिन आज के बुलेटिन में कोई अलर्ट नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार 27 से 30 सितंबर तक बारिश की गतिविधि कम रहेगी. कई जिलों में धूप निकलेगी. पटना में 28 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि 29 और 30 सितंबर को 34 से 35 डिग्री के बीच रहेगा.

खगड़िया में सामान्य से 474 प्रतिशत ज्यादा बारिश

बारिश के आंकड़ों में जिलों के बीच बड़ा अंतर देखने को मिला है. मौसम विभाग के अनुसार खगड़िया में सामान्य से 474 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है. सीवान और बेगूसराय में भी सामान्य से 450 प्रतिशत से ज्यादा बारिश हुई है. इन जिलों में हुई भारी बारिश के कारण स्थानीय स्तर पर जलभराव और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी की स्थिति बन सकती है.

बिहार में अब तक सामान्य से 32 प्रतिशत कम बारिश

भले ही कुछ जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई हो, लेकिन पूरे बिहार का आंकड़ा अब भी सामान्य से कम है. राज्य में अब तक 657.9 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि इस अवधि तक सामान्य तौर पर 968.9 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी. इस तरह बिहार में अब तक सामान्य से करीब 32 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है. कुछ जिलों में अधिक बारिश होने के बावजूद राज्यव्यापी कमी बनी हुई है.

कोसी और गंडक के जलस्तर में बढ़ोतरी

लगातार बारिश का असर नदियों पर भी दिखाई दे रहा है. बारिश के कारण कोसी और गंडक उफान पर हैं. नदी किनारे बसे इलाकों में जलस्तर और स्थानीय परिस्थितियों पर नजर रखना जरूरी है. खासकर निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को प्रशासन और जल संसाधन विभाग की ओर से जारी सूचनाओं पर ध्यान देना चाहिए.



Source link