‘बहुत बोल रहा है तू’, आलिया भट्ट-विक्की कौशल के सामने आपा खो बैठे रणबीर कपूर, पैपराजी को लगाई फटकार

‘बहुत बोल रहा है तू’, आलिया भट्ट-विक्की कौशल के सामने आपा खो बैठे रणबीर कपूर, पैपराजी को लगाई फटकार


Last Updated:

संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस बीच आलिया भट्ट और विक्की कौशल और रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर का पैपराजी पर गुस्सा फूट पड़ता है. वह पैप्स के लगातार नाम चिल्लाने और शोर मचाने से चिढ़कर अपना आपा खो बैठते हैं और सख्त लहजे में फोटोग्राफर को फटकार लगा देते हैं. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

रणबीर कपूर का वीडियो वायरल. (फोटो साभार: X@t_celebs)

नई दिल्ली. संजय लीला भंसाली अपनी नई फिल्म ‘लव एंड वॉर’ लेकर आ रहे हैं. इस मूवी से आलिया भट्ट, विक्की कौशल और रणबीर कपूर के फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हो चुके हैं. इस बीच संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म की स्टारकास्ट के साथ एक जगह स्पॉट हुए, तो पैपराजी में उनकी तस्वीरें कैद करने की होड़ मच गई. सोशल मीडिया पर इस दौरान के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, लेकिन इनमें से एक क्लिप ने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है, जिसमें रणबीर कपूर पैपराजी पर बुरी तरह भड़कते नजर आ रहे हैं.

दरअसल, कैमरे के सामने पोज देने के बाद जब रणबीर, आलिया, विक्की और संजय लीला भंसाली अपनी-अपनी गाड़ियों की तरफ बढ़ने लगे, तब पैपराजी ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और जोर-जोर से नाम चिल्लाने लगे. पैप्स की इस हरकत और शोर-शराबे को देखकर रणबीर कपूर का पारा चढ़ गया. वह तुरंत मुड़े और एक फोटोग्राफर को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए बोले- ‘बहुत बोल रहा है तू’. रणबीर का यह गुस्सैल अंदाज सोशल मीडिया पर हर तरफ छाया हुआ है.



Source link