जापानी सिनेमाघरों में 9 साल बाद आमिर खान का कमबैक, थिएटर्स में रिलीज होगी ‘सितारे जमीन पर’, नया नाम भी आया सामने

जापानी सिनेमाघरों में 9 साल बाद आमिर खान का कमबैक, थिएटर्स में रिलीज होगी ‘सितारे जमीन पर’, नया नाम भी आया सामने


Last Updated:

सुपरस्टार आमिर खान 9 साल लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर जापानी दर्शकों को अपना दीवाना बनाने वाले हैं. उनकी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ साल 2027 में जापान के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. साल 2018 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ के बाद बतौर लीड एक्टर जापानी बड़े पर्दे पर यह आमिर का थेट्रिकल कमबैक होगा. ‘सितारे जमीन पर’ भारत में साल 2025 में रिलीज हुई थी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

जापान में ‘सितारे जमीन पर’ रिलीज के लिए तैयार. (फोटो साभार: X@geekpictures_d)

नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान पूरे 9 साल बाद एक बार फिर जापानी सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. साल 2025 में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ साल 2027 में जापान के थिएटर्स में दस्तक देने वाली है. साल 2018 में आई ‘दंगल’ के बाद जापानी पर्दे पर यह आमिर की पहली थेट्रिकल रिलीज होगी. हालांकि, 2019 में उनकी होम प्रोडक्शन फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ भी जापान में रिलीज हुई थी, मगर उसमें वह लीड रोल में नहीं थे. अब ‘सितारे जमीन पर’ से जापानी दर्शक एक बार फिर अपने पसंदीदा स्टार को बड़े पर्दे पर देख सकेंगे.

जापानी डिस्ट्रीब्यूटर ‘गीक पिक्चर्स’ 25 सितंबर 2026 को इस बात का आधिकारिक ऐलान किया. जापान में यह फिल्म ‘सितारे! द मिरेकल टीम ऑफ स्टारडस्ट’ नाम से रिलीज होगी. टोक्यो के मशहूर ह्यूमन ट्रस्ट सिनेमा युराकुचो और एबिसु गार्डन सिनेमा समेत पूरे जापान के बड़े सिनेमाघरों में इसे बड़े पैमाने पर रिलीज किया जा रहा है.

जापानी सिनेमाघरों में धूम मचाएगी ‘सितारे जमीन पर’

इस घोषणा के साथ ही जापानी दर्शकों से जुड़ने के लिए फिल्म का एक ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल भी लॉन्च किया गया है. टीम ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘3 इडियट्स फेम आमिर खान की दिल छू लेने वाली भारतीय फिल्म ‘सितारे! द मिरेकल टीम ऑफ स्टारडस्ट’ वसंत 2027 में रिलीज हो रही है. हंसाने और रुलाने वाले खूबसूरत पलों से भरी जिंदगी की एक नायाब कहानी.’



Source link