Last Updated:
बीजेपी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी के इंदौर में हुए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर तंज कसा. उन्होंने राहुल गांधी को बीजेपी का ‘अप्रत्यक्ष स्टार प्रचारक’ बताते हुए कहा कि वे जहां जाते हैं, वहां बीजेपी को फायदा होता है. विजयवर्गीय ने कांग्रेस और सुसनेर विधायक पर भी निशाना साधा. कांग्रेस की घंटी से तुलना की.
कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी पर निशाना साधा. (फोटो साभारः फेसबुर @KailashOnline/rahulgandhi)
आगर मालवा. राहुल गांधी ने हाल में इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित किया. इस कार्यक्रम के दौरान उन्हों मध्य प्रदेश और केंद्र सरकार पर निशाना साधा. अब बीजेपी नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस कार्यक्रम और राहुल गांधी पर बड़ा बयान दिया है. कैलाश ने सुसनेर में नगर परिषद अध्यक्ष उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में रो शो किया और एक सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा, “केंद्र में हमारी मोदी जी की सरकार को बदनाम करने के लिए एक रैपर को बुला लिया, खूब Gen-Z किया, फोकट की कॉमेडी की, खूब डांस किया.”c
कैलाश विजयवर्गीय ने आगे कहा, “हमने कहा क्या जरूरत है इन सबकी. आपके नेता को खड़ा कर दो, उनके नेता ऐसे ही हैं, जहां खड़ा कर दो वहां भीड़ लग जाती है. लोग सुनना चाहते कि पता नहीं कब किधर से आलू डाले और सोना निकाल दे. मुझसे पूछा कि राहुल गांधी आ रहे है, तो मैंने कहा कि इससे तो हमारा फायदा होगा, वो तो हमारे अप्रत्यक्ष स्टार प्रचारक है, वो जहां जाते है वहा बीजेपी को फायदा होता है.”
कैलाश विजयवर्गीय ने आगे कहा, “केंद्र में मोदीजी की सरकार है. मध्य प्रदेश में मोहन यादवजी की सरकार है. ये कांग्रेस वाले पैसा कहां से लाएंगे. भाई ये कांग्रेस वाले क्या धंधा करते हैं? मुझसे ज्यादा आप जानते हैं.” कैलाश विजवर्गीय ने सुसनेर से कांग्रेस के विधायक पर भी तंज कसते हुए घंटी बताया.
कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस विधायक पर साधा निशाना
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “आपके यहां के विधायक बड़े व्यवहारिक हैं. मेरे पास आते है और कहते हैं कि ये काम है, वो काम है. मैं उनकी हां में हां मिलाता हूं. कभी ना नहीं करता. उन्हें कड़क मीठी चाय पिलाता हूं. अगर उनका उम्मीदवार जीतेगा तो कागज लाएंगे तो में सब कागज रख लूंगा. और जाते-जाते एक बॉक्स दूंगा की उसे सुसनेर जाकर खोलना. वहीं बीजेपी का प्रत्याशी प्रदीप जीता और यह आया तो सभी कागज तुरन्त मंजूर कर दूंगा. और ये कांग्रेस से जीतकर आएगा. सुसनेर आकर बॉक्स खोलेगा तो उसमें मिलेगी घंटी, अब आप देख लो कि आपको विकास करना है कि घंटी बजवाना है.