कौन हैं PCS टॉपर आयुष बेलवाल? पढ़ाई के साथ क्रिकेट भी खेला, वेब सीरीज भी देखी, फिर UKPSC में नंबर-1 रैंक

कौन हैं PCS टॉपर आयुष बेलवाल? पढ़ाई के साथ क्रिकेट भी खेला, वेब सीरीज भी देखी, फिर UKPSC में नंबर-1 रैंक


Last Updated:

UKPSC PCS Result : देहरादून के आयुष बेलवाल ने उत्तराखंड PCS परीक्षा में नंबर-1 रैंक हासिल की है. पढ़ाई के साथ क्रिकेट-फुटबॉल खेलने और वेब सीरीज देखने वाले आयुष ने नियमित पढ़ाई और लगातार मेहनत को अपनी सफलता का राज बताया. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में भी वे टॉपर रहे हैं.

Zoom

UKPSC PCS Result : आयुष बेलवाल देहरादून के ही रहने वाले हैं.

UKPSC PCS Result : उत्तराखंड पीसीएस 2024 में देहरादून के आयुष बेलवाल ने नंबर-1 रैंक हासिल की है. वहीं, दूसरे स्थान पर विक्रांत और तीसरे पर हिमानी लोहानी हैं. देहरादून के मोहकमपुर गांव के रहने वाले आयुष की इस सफलता पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है.

उत्तराखंड पीसीएस रिजल्ट के बाद आयुष ने कहा कि उन्होंने तैयारी के दौरान क्रिकेट और फुटबॉल भी खेला. खाली समय में वेब सीरीज भी देखी. लेकिन पढ़ाई की नियमितता नहीं टूटने दी. इसी कंसिस्टेंसी और लगातार मेहनत का नतीजा यह सफलता रही.

हाईस्कूल-इंटर में भी थे टॉपर

आयुष बेलवाल ने साल 2017 में सीबीएसई बोर्ड से हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा दी थी. जिसमें 92.8 फीसदी अंकों के साथ पास की थी. इसके बाद 2019 की इंटरमीडिएट परीक्षा में भी 93.27 प्रतिशत अंक हासिल किए थे. उन्होंने फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित विषयों के साथ गढ़वाल यूनिवर्सिटी से 2022 में बीएससी पास किया था. जिसमें उनके 83.21 अंक थे. आयुष ने बीएससी के बाद डीएवी कॉलेज से फिजिक्स में MSc किया, जिसमें उनके 80 प्रतिशत अंक थे.

113 पदों के लिए 88000 से अधिक आवेदन

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की लोअर पीसीएस की इस भर्ती के जरिए कुल 113 रिक्त पदों पर नियुक्ति होगी. जिसके लिए 88,688 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. प्रारंभिक परीक्षा 11 मई 2025 को हुई, जिसमें 1,758 अभ्यर्थी सफल हुए. इसके बाद 13 और 14 सितंबर 2025 को मुख्य परीक्षा हुई, जिसका परिणाम 27 मार्च 2026 को जारी किया गया. मुख्य परीक्षा में 406 अभ्यर्थी सफल हुए. इसके बाद 27 जुलाई से 3 सितंबर 2026 के बीच साक्षात्कार आयोजित किए गए और 25 सितंबर को अंतिम परिणाम जारी हुआ. कुल 113 अभ्यर्थियों का चयन हुआ.

ग्रेजुएशन के बाद की सिविल सर्विसेज कोचिंग

प्रतियोगी परीक्षाओं की ओर आयुष का रुझान ग्रेजुएशन के बाद बढ़ा. इसी क्रम में उन्होंने एक सिविल सर्विसेज कोचिंग ज्वाइन की और नियमित पढ़ाई को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया. तैयारी के दौरान उन्होंने अपनी रुचियों को पूरी तरह नहीं छोड़ा.



Source link