Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 28 september 2026: देश में बहुत से लोग ज्योतिषीय गणनाओं को मानते हैं और इस पर भरोसा करते हैं. ऐसे में ज्योतिष के जानकार ज्योतिषाचार्य राशि के आधार पर लोगों के दिन की भविष्यवाणी करते हैं. यह भी बताते हैं कि उनका दिन कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा. हम आपको आज की तारीख के कन्या राशि के बारे में बताने जा रहे हैं कि जातकों को किन बातों को लेकर सावधान रहना है और क्या नहीं करना है और आज के दिन जातक के लिए क्या बेहतर होने वाला है…
देवघर: दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह-नक्षत्रों की चाल और खासकर चंद्रमा के गोचर के आधार पर किया जाता है. ग्रहों की स्थिति में होने वाला बदलाव हर राशि के जातकों के जीवन पर अलग-अलग असर डालता है. किसी दिन काम आसानी से पूरे हो जाते हैं तो कभी छोटी-छोटी अड़चनें सामने आने लगती हैं. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. साथ ही अश्विनी नक्षत्र और हर्षण योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा पहले मीन राशि में और उसके बाद मेष राशि में प्रवेश करेगा. ग्रह-नक्षत्रों की इसी स्थिति का असर कन्या राशि के जातकों के कामकाज और पारिवारिक जीवन पर भी देखने को मिलेगा.
क्या कहते हैं देवघर क ज्योतिषाचार्य
देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहने वाला है. आज व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. कारोबार में पहले से किए गए प्रयास का फायदा मिल सकता है और कामकाज को लेकर कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है. नौकरी पेशा लोगों के काम की तारीफ हो सकती है. आपने पिछले दिनों जिस काम को पूरा करने के लिए मेहनत की है, उसका सकारात्मक परिणाम आज देखने को मिल सकता है. कार्यस्थल पर आपके काम को महत्व मिलेगा और लोग आपकी मेहनत की सराहना कर सकते हैं. आज किसी जरूरी काम से यात्रा पर जाने का योग भी बन रहा है. खास बात यह है कि यह यात्रा आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है.
घर में शांति का रहेगा माहौल
आज परिवार के लिहाज से भी कन्या राशि वालों के लिए दिन राहत देने वाला रहेगा. घर में काफी समय से किसी बात को लेकर तनाव या छोटी-मोटी अनबन चल रही थी तो बातचीत के जरिए मामला शांत हो सकता है. परिवार या रिश्तेदारी में किसी सदस्य से गिले-शिकवे थे तो आज उन्हें दूर करने का मौका मिल सकता है. घर का माहौल सामान्य और शांत बना रहेगा. संतान को लेकर भी मन संतुष्ट रहेगा. बच्चों की पढ़ाई, काम या उनकी किसी उपलब्धि से मन खुश हो सकता है. परिवार के किसी बुजुर्ग का सहयोग या सलाह भी आज आपके काम आ सकती है इसलिए घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें.
आज नये रास्तों से धन का होगा आगमन
धन के मामले में भी आज कन्या राशि वालों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी. रोजमर्रा की जरूरतों के लिए धन की कमी महसूस नहीं होगी और जरूरत के हिसाब से जरूरी सामान आपके पास मौजूद रहेगा. हालांकि, पैसा आते ही अनावश्यक खर्च करने से बचना बेहतर रहेगा. स्वास्थ्य की बात करें तो दिन सामान्य रहने वाला है, लेकिन शरीर को बेहतर रखने के लिए अपनी दिनचर्या पर ध्यान देना जरूरी है. सुबह थोड़ा समय योगासन या हल्के व्यायाम के लिए जरूर निकालें.
आज का शुभ और अशुभ समय
ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के मुताबिक आज सुबह 7 बजकर 50 मिनट से 9 बजकर 19 मिनट तक राहुकाल रहेगा. इस दौरान कोई नया या शुभ कार्य शुरू करने से बचना चाहिए. वहीं दोपहर 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा, जिसे शुभ समय माना जाता है. इस समय जरूरी शुभ कार्य किए जा सकते हैं.कुल मिलाकर कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापार, कामकाज, परिवार और यात्रा के लिहाज से सकारात्मक रहने वाला है.बस अपने काम पर ध्यान रखें, बड़ों का आशीर्वाद लें और दिनचर्या में योग को जरूर शामिल करें.