एमडीए सीमा में शामिल हुए मुरादाबाद, संभल व अमरोहा के 219 गांव, इनका होगा सुनियोजित विकास, मिलेगी रफ्तार

एमडीए सीमा में शामिल हुए मुरादाबाद, संभल व अमरोहा के 219 गांव, इनका होगा सुनियोजित विकास, मिलेगी रफ्तार


मुरादाबादः मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से जिले के विकास को लेकर लगातार नए कदम उठाए जा रहे हैं. इसी क्रम में एमडीए क्षेत्र में 219 गांवों को शामिल किया गया है. इन गांवों में अब नियोजित विकास की दिशा में काम शुरू करने की तैयारी की जा रही है. इसके तहत आने वाले समय में इन क्षेत्रों में लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा. एमडीए की योजना के तहत गांवों में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के साथ ही पार्क, चिकित्सा सुविधाएं और अन्य जरूरी विकास कार्य विकसित किए जा सकते हैं. इसके अलावा क्षेत्र की जरूरत के अनुसार सड़क, जल निकासी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को भी बेहतर करने की दिशा में काम किया जाएगा.

शहर के विकास को मिलेगी रफ्तार

219 गांवों के एमडीए सीमा में शामिल होने के बाद इन क्षेत्रों के विकास को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हुआ है. इससे गांवों में रहने वाले लोगों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है. एमडीए का उद्देश्य इन क्षेत्रों को व्यवस्थित तरीके से विकसित करना और यहां रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है. इसके अलावा यहां पर निर्माण करने से पहले मुरादाबाद विकास प्राधिकरण से परमिशन लेना भी अनिवार्य कर दिया गया है. कोई भी व्यक्ति यहां पर कोई निर्माण कर रहा है. तो उसके लिए नक्शा पास करना बहुत जरूरी हो गया है. बिना नक्शा पास किया वह अवैध निर्माण की श्रेणी में आ जाएगा.

विकास का मास्टर प्लान हो रहा तैयार

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण में नगर एवं क्षेत्र नियोजन से जुड़े अधिकारी राजेश यादव ने बताया कि मुरादाबाद शहर से जितने भी मेजर हाईवे जा रहे हैं. वह चाहे कांठ की तरफ हो चाहें दिल्ली रोड हो या रामपुर रोड हो या संभल रोड हो. इन सभी सड़को पर शासन की तरफ से लगभग 219 गांव मुरादाबाद विकास प्राधिकरण क्षेत्र में शामिल किए गए हैं. जिनकी महायोजना तैयार की जा रही है. इस पर शासन को प्रस्तुतिकरण कर दिया है. इन 219 गांव में संभल मुरादाबाद अमरोहा तीनों जिलों के गांव एमडीए में शामिल किए गए हैं. इन सभी क्षेत्रों में अलग-अलग विकास किया जाएगा इन सभी क्षेत्र में मकान बनाने से पहले नक्शे पास करना अनिवार्य कर दिया है. इस क्षेत्र का नियोजित विकास हो सके उसे परपस से इन्हें एमडीए में शामिल किया गया है. इसके अलावा अभी इसका मास्टर प्लान बनाया जा रहा है कि इसमें अभी क्या-क्या और सुविधाएं हम दे सकते हैं।

ये गांव हुए शामिल

सेरूआ धर्मपुर, खदाना, डिडौरा,रसूलपुर सुनवाती,सोनकपुर आंशिक नगर निगम सीमा के बाहर, ‎‎भदासना, टाहनायक, मूण्डापान्डे चक फरजन्द सहित अन्य गांव यह सभी तहसील मुरादाबाद जिला मुरादाबाद के अंतर्गत आने वाले गांव हैं. जिन्हें बा की सीमा में शामिल किया गया है. वहीं बिलारी तहसील के लालपुर हमीर,नरूस्तम सराय,नसब्जीपुर,नबीरपुर, फरीदपुर हमीर, मोहम्मदपुर बस्तौर, ऊँचाकानी, नानपुर, मालीपुर व अन्य गांव शामिल हैं. कांठ क्षेत्र के यह गांव भी हुए शामिल, अमरोहा क्षेत्र के यह गांव हुए शामिल हुए हैं जिनके विकास की रफ्तार बढ़ेगी. संभल जिले के अकरौली, पैंतिया माफी, मालपुर उर्फ मलपुरा, इटाला माफी शामिल है. यह सभी गांव संभल जिले के गांव है. जिन्हें मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की सीमा में शामिल किया गया है.



Source link