Last Updated:
Underarms Hair Beauty Trend: ज्यादातर लोग अंडरआर्म्स के बालों को आमतौर पर शेव कर लेते हैं. खासतौर पर महिलाओं के लिए ये कहीं न कहीं ब्यूटी स्टैंडर्ड का हिस्सा है. लेकिन चीन में इन दिनों कुछ नया देखने के लिए मिल रहा है. यहां की यंग वूमन्स अपने आर्मपिट हेयर को वाइब्रेंट कलर से रंगकर फ्लांट कर रही हैं.
Underarms Hair Beauty Trend: अंडरआर्म्स हेयर कभी भी ब्यूटी का हिस्सा नहीं रहे हैं. खासतौर पर महिलाएं लंबे समय से इन्हें शेव करती आ रही है. यदि स्लीवलेस ड्रेस या टॉप पहनना हो तो सबसे पहले बाजू के बालों की सफाई की जाती है. लेकिन हाल ही में चीन में एक नया ट्रेंड देखने के लिए मिला है, जिसमें लड़कियां अपने अंडरआर्म्स के बालों को कलर करके फ्लांट कर रही हैं. खासबात ये है कि इसके लिए ऐसे कलर सिलेक्ट किए जा रहे हैं, जो बालों हाइलाइट करे.
महिलाएं अपने अंडरआर्म के बालों को नीले, गुलाबी, बैंगनी जैसे चमकीले रंगों में रंग रही हैं. चीन के लोकप्रिय लाइफस्टाइल प्लेटफॉर्म रेडनोट पर इससे जुड़े वीडियो और ट्यूटोरियल तेजी से शेयर किए जा रहे हैं. कई लोग इसे महिलाओं के लिए सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि अपने शरीर को अपनी पसंद के अनुसार स्वीकार करने और ब्यूटी स्टैंडर्ड्स को चुनौती देने का तरीका भी बता रहे हैं. हालांकि ये ट्रेंड आपको दिलचस्प लग सकता है, लेकिन ये समझना जरूरी है कि अंडरआर्म हेयर के लिए ये कितना सेफ है.
क्या अंडरआर्म हेयर को कलर करना सेफ है?
अंडरआर्म की त्वचा काफी सेंसिटिव होती है. बालों को रंगने के लिए इस्तेमाल होने वाले ब्लीच और हेयर डाई कुछ लोगों में जलन, खुजली, लालपन या एलर्जी पैदा कर सकते हैं. इसलिए यदि कोई ऐसा प्रयोग करना चाहता है, तो पहले पैच टेस्ट करना और त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर माना जाता है.
क्या यह ट्रेंड अपनाना चाहिए?
फैशन और ब्यूटी के ट्रेंड समय के साथ बदलते रहते हैं. अंडरआर्म हेयर को हटाना, नेचुरल रूप में रखना या रंगना तीनों ही पर्सनल च्वाइस पर डिपेंड करता है. यदि आप इसे रंगने का सोच रहे हैं, तो स्किन सेफ्टी और एलर्जी को ध्यान में रखना जरूरी है. किसी भी ट्रेंड को अपनाने से पहले उसके संभावित नुकसान को समझना हमेशा बेहतर होता है.