Last Updated:
Rajkummar Rao Prahaar Movie Update: सरकारी वकील उज्ज्वल निकम का रोल सुनते ही क्यों डर गए थे राजकुमार राव? 50 साल की महिला का किरदार देखकर वामिका गब्बी ने तो फिल्म को ही कर दिया था रिजेक्ट! केबीसी 18 के मंच पर अमिताभ बच्चन के सामने दोनों स्टार्स ने खोला अपनी घबराहट का राज. जानिए कैसे यूट्यूब से आवाज सीखकर और वजन बढ़ाकर राजकुमार बने उज्ज्वल निकम.
प्रहार मूवी (फोटो साभार-IMDB)
नई दिल्ली: राजकुमार राव और वामिका गब्बी जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘प्रहार द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में राजकुमार राव देश के मशहूर सरकारी वकील उज्ज्वल निकम का रोल निभा रहे हैं जबकि वामिका उनकी पत्नी ज्योति निकम के किरदार में हैं. हाल ही में दोनों स्टार्स उज्ज्वल निकम के साथ कौन बनेगा करोड़पति 18 के मंच पर पहुंचे.
शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के सामने दोनों कलाकारों ने इस रियल लाइफ किरदार को पर्दे पर निभाने की अपनी शुरुआती घबराहट और डर के बारे में खुलकर बात की.
डर का सामना करने से आगे बढ़ता है कलाकार
राजकुमार राव ने बताया कि जब डायरेक्टर अविनाश अरुण ने उन्हें इस रोल के लिए अप्रोच किया तो वो काफी नर्वस हो गए थे. उम्र, बॉडी टाइप और आवाज में अंतर की वजह से उन्हें शुरुआत में काफी डर लग रहा था. लेकिन उनका मानना है कि जिस चीज से डर लगे उसे जरूर करना चाहिए, तभी एक कलाकार कम्फर्ट जोन से बाहर निकल पाता है. राजकुमार निकम जी से पर्सनली नहीं मिल पाए थे क्योंकि वो काफी बिजी रहते हैं. इसलिए उन्होंने यूट्यूब पर घंटों उनके वीडियो देखकर उनकी आवाज और बॉडी लैंग्वेज को समझा. इसके अलावा रोल के लिए अपना वजन भी बढ़ाया.
वामिका ने पहले रोल के लिए कर दिया था मना
एक्ट्रेस वामिका गब्बी ने भी माना कि वो ज्योति निकम का रोल निभाने से पहले काफी हिचकिचा रही थीं. वामिका ने बताया कि उन्होंने तो शुरुआत में इस फिल्म के लिए सीधे मना ही कर दिया था. उनका कहना था कि अभी तक उनकी शादी भी नहीं हुई है और उन्हें सीधे 50 साल की महिला का रोल करना था जिनके 22-23 साल के बच्चे हैं. लेकिन कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने और अपनी काबिलियत को आजमाने के लिए उन्होंने इस चैलेंज को एक्सेप्ट किया.
View this post on Instagram