Pashu Mela: भरतपुर में लौट रहा जसवंत पशु मेला, पशु प्रदर्शनी से लेकर मनोरंजन तक दिखेंगे खास नजारे, उमड़ेगी भीड़

Pashu Mela: भरतपुर में लौट रहा जसवंत पशु मेला, पशु प्रदर्शनी से लेकर मनोरंजन तक दिखेंगे खास नजारे, उमड़ेगी भीड़


Last Updated:

Bharatpur Jaswant Exhibition: भरतपुर में एक बार फिर जसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेले का आयोजन होने जा रहा है. पूर्वी राजस्थान के प्रमुख पशु मेलों में शामिल इस आयोजन में पशु प्रदर्शनी और विभिन्न आकर्षण देखने को मिलेंगे. पशुप्रेमियों के साथ आम लोगों के लिए भी मेले में मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम खास आकर्षण का केंद्र रहेंगे. मेले के जरिए पशुपालन और स्थानीय परंपराओं से जुड़ी गतिविधियों को भी मंच मिलेगा.

ख़बरें फटाफट

भरतपुर: पूर्वी राजस्थान के सबसे बड़े और प्रसिद्ध जसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं. भरतपुर में हर वर्ष आयोजित होने वाला यह मेला लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र रहता है. मेले को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं और आयोजन को व्यवस्थित एवं भव्य बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर काम किया जा रहा है.

जसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेला सिर्फ एक मेला नहीं बल्कि यह भरतपुर की पारंपरिक पहचान और स्थानीय संस्कृति से भी जुड़ा हुआ है. मेले में अलग-अलग क्षेत्र के लोग के यह आते हैं. यह मेला लोगों के लिए प्रमुख आकर्षण रहता है. पशुपालक अपने बेहतर और आकर्षक पशुओं को मेले में लेकर पहुंचते हैं. पशुओं की प्रदर्शनी के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं.

मनोरंजन के साधन भी मेले का खास आकर्षण रहते
मेले में व्यापारिक गतिविधियां भी देखने को मिलती हैं. आसपास के जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और व्यापार के लिए मेले में पहुंचते हैं. वहीं बच्चों और परिवारों के मनोरंजन के लिए झूले खान-पान की दुकानें और विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के साधन भी मेले का खास आकर्षण रहते हैं. प्रशासन की कोशिश है कि मेले में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, सुरक्षा और यातायात जैसी व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है.मेला शुरू होने के साथ ही भरतपुर में लोगों की चहल-पहल बढ़ने की उम्मीद है.

मेले का बेसब्री से इंतजार रहता
ऐसे में एक बार फिर भरतपुर में जसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेला सजने जा रहा है.जहां पशु प्रदर्शन, व्यापार, खरीदारी और मनोरंजन का अनोखा संगम देखने को मिलेगा स्थानीय लोगों के साथ आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लोगों को भी इस मेले का बेसब्री से इंतजार रहता है.



Source link