Nirma University Professor Student Video: स्टैंड-अप कॉमेडी शो बना अखाड़ा, मंच पर भड़के प्रोफेसर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Nirma University Professor Student Video: स्टैंड-अप कॉमेडी शो बना अखाड़ा, मंच पर भड़के प्रोफेसर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल


Last Updated:

Nirma University Professor Student Video: अहमदाबाद की निरमा यूनिवर्सिटी में फेस्ट के दौरान एक स्टूडेंट ने बॉलीवुड फिल्म का मशहूर डायलॉग ‘पनवेल निकलना है’ बोल दिया. यह सुनते ही प्रोफेसर ने उसका कॉलर पकड़ लिया. वीडियो वायरल होने के बाद प्रोफेसर और स्टूडेंट, दोनों ने माफी मांग ली है. लेकिन निरमा यूनिवर्सिटी ने हाई-लेवल जांच के आदेश दे दिए हैं.

Zoom

Nirma University Video: निरमा यूनिवर्सिटी के फेस्ट का वीडियो वायरल हो रहा है

नई दिल्ली (Nirma University Video). कॉलेज के फेस्ट मस्ती, धमाल और यादगार लम्हों के लिए जाने जाते हैं. पढ़ाई के तनाव से दूर इन मौकों पर स्टूडेंट्स खुलकर आनंद लेते हैं. कई बार हंसी-मजाक का दौर मंच से ऑडियंस तक पहुंच जाता है. लेकिन जरा सोचिए कि यही हंसी-मजाक किसी गंभीर विवाद में बदल जाए और कॉलेज का मंच अखाड़े में बदल जाए तो? अहमदाबाद की निरमा यूनिवर्सिटी से ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां स्टैंड-अप कॉमेडी शो के दौरान माहौल बेहद स्ट्रेसफुल हो गया.

सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहे इस वीडियो ने हर किसी को हैरान कर दिया है. मामला सिर्फ मामूली छींटाकशी या फिल्मी डायलॉग तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बात प्रोफेसर के गुस्से और छात्र का कॉलर पकड़ने तक जा पहुंची. इस घटना ने एक बार फिर बहस छेड़ दी है कि आखिर कैंपस में शिक्षक और छात्र के बीच की मर्यादा क्या होनी चाहिए. जानिए निरमा यूनिवर्सिटी के फेस्ट में ऐसा क्या हुआ जिसके चर्चे पूरे देश में हो रहे हैं.

‘पनवेल निकलना है’ डायलॉग बना विवाद की वजह

अहमदाबाद की निरमा यूनिवर्सिटी में ‘टेक्नोफोरा 2026’ फेस्ट चल रहा था. 3 दिवसीय कार्यक्रम के दौरान एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो चल रहा था, जिसमें कॉमेडियन रजत सूद परफॉर्म कर रहे थे. शो के दौरान इसी मंच पर EC डिपार्टमेंट के HOD और प्रोफेसर एच.के. पटेल दर्शकों को संबोधित कर रहे थे. तभी भीड़ में बैठे एक छात्र ने बॉलीवुड फिल्म के मशहूर डॉयलॉग से कमेंट करते हुए कह दिया, ‘ए जल्दी कर, पनवेल निकलना है.’ बस फिर क्या था, छात्र का मजाक प्रोफेसर साहब को नागवार गुजरा और मामला तूल पकड़ गया.

मंच पर बुलाकर पकड़ लिया छात्र का कॉलर

इस फिल्मी कमेंट से भड़के प्रोफेसर एच.के. पटेल ने तुरंत उस छात्र को मंच पर बुलवा लिया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गुस्से में प्रोफेसर ने छात्र का कॉलर पकड़ लिया और उसे कठोर शब्दों में चेतावनी दी. प्रोफेसर ने अंग्रेजी में धमकाते हुए कहा कि वह किसी भी हद तक जा सकते हैं और अगर दोबारा किसी शिक्षक का अपमान किया तो वह हमेशा के लिए कैंपस से बाहर हो जाएगा. वहां मौजूद किसी छात्र ने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

आपसी माफी के बाद भी यूनिवर्सिटी ने बैठाई हाई-लेवल जांच

मामला तूल पकड़ने और सोशल मीडिया पर फजीहत होने के बाद छात्र और प्रोफेसर दोनों ने अपनी गलती का अहसास करते हुए एक-दूसरे से माफी मांग ली. साथ ही मामले को आपसी सहमति से सुलझाने की कोशिश की. लेकिन निरमा यूनिवर्सिटी के महानिदेशक प्रोफेसर आर.एन. पटेल ने इस अनुशासनहीनता को बेहद गंभीरता से लिया है. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए डीन और डायरेक्टर समेत 3 सदस्यों वाली हाई-पावर कमेटी का गठन कर दिया है. यह कमेटी 7 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई तय की जाएगी.

अनुशासन और मर्यादा का सवाल: कहां खींची जानी चाहिए लकीर?

यह घटना सिर्फ एक यूनिवर्सिटी का इंटरनल मैटर नहीं है, बल्कि आज के दौर में टीचर-स्टूडेंट रिलेशंस की बदलती तस्वीर भी बयां करती है. एक तरफ जहां फेस्ट और कल्चरल प्रोग्राम में दोस्ताना माहौल होना चाहिए, वहीं दूसरी तरफ कैंपस में अनुशासन और शिक्षकों के प्रति सम्मान का दायरा भी तय होना जरूरी है. इस विवाद ने सिखा दिया है कि मजाक और व्यंग्य की एक सीमा होती है, जिसे लांघने पर नतीजे बेहद भारी पड़ सकते हैं. अब सबकी निगाहें जांच कमेटी की रिपोर्ट पर टिकी हैं.





Source link