Mandla: गणेश विसर्जन के बाद पंडाल में सो रहे थे युवक, सुबह करंट ने ली 4 की जान

Mandla: गणेश विसर्जन के बाद पंडाल में सो रहे थे युवक, सुबह करंट ने ली 4 की जान


Last Updated:

Mandla News: मध्य प्रदेश के मंडला जिले के नैनपुर क्षेत्र के हीरापुर गांव में गणेश पंडाल में करंट फैलने से 4 युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हादसा हुआ, जिसमें 4 युवकों की मौत हो गई. वहीं, पुलिस करंट फैलने के कारणों की जांच कर रही है.

Zoom

Mandla News: एमपी के मंडला के नैनपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में गणेश पंडाल में करंट फैलने से बड़ा हादसा हो गया. गणेश विसर्जन के बाद पंडाल में सो रहे 7-8 युवकों में से 4 की मौत हो गई, जबकि 3 युवक घायल हुए हैं. हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ. मृतकों की पहचान जैनू भांवरे (19), रवि झारिया (24), कृष्ण कुमार भांवरे (18) और विरेन्द्र भांवरे (24) के रूप में हुई है. घायल प्रियांशु को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य का नैनपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है. नैनपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, गांव में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई थी और विसर्जन के बाद पंडाल में करीब 7 से 8 युवक सो रहे थे. सुबह करीब 5:30 बजे अचानक पंडाल में करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आने से सोए हुए युवक बुरी तरह झुलस गए. हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला.

चार युवकों की मौत
इस दर्दनाक हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान जैनू भांवरे (19 वर्ष), रवि झारिया (24 वर्ष), कृष्ण कुमार भांवरे (18 वर्ष) और विरेन्द्र भांवरे (24 वर्ष) के रूप में हुई है. यह सभी युवा गांव के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं.

तीन घायल, इलाज जारी
हादसे में घायल हुए तीन युवकों में से एक, प्रियांशु, का इलाज फिलहाल जिला अस्पताल में चल रहा है, जिसे हालत गंभीर होने के कारण रैफर किया गया था. वहीं दो अन्य घायलों का इलाज नैनपुर अस्पताल में किया जा रहा है. सभी घायलों की हालत पर डॉक्टरों की टीम नजर बनाए हुए है.

पुलिस कर रही जांच
घटना की सूचना मिलते ही नैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पंडाल में करंट कैसे फैला और इसके पीछे लापरवाही किसकी थी. बिजली के तार में खराबी या शॉर्ट सर्किट इसकी वजह माना जा रहा है. हालांकि, पूरी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही असल कारण साफ हो पाएगा. गांव में इस हादसे से मातम का माहौल है. गणेश विसर्जन की खुशियों के बीच हुए इस हादसे ने पूरे इलाके में शोक का माहौल बना दिया है.  परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है.



Source link