Gold Silver Price : सोने में उछला, चांदी लुढ़की…क्या खरीदारी का ये सही समय? जानिए वाराणसी की कीमत

Gold Silver Price : सोने में उछला, चांदी लुढ़की…क्या खरीदारी का ये सही समय? जानिए वाराणसी की कीमत


Last Updated:

Gold Silver Price Varanasi : सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए के लिए गुड न्यूज है. वाराणसी के सर्राफा बाजार में सितंबर के तीसरे सप्ताह में सोने की कीमतों में मामूली तेजी और चांदी के भाव में कमी आई है. दुकानदारों को उम्मीद है कि आगे फेस्टिव के साथ वेडिंग सीजन होने से बाजार में रौनक लौटेगी. वाराणसी में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,51,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. 22 कैरेट सोना आज 1,39,200 रुपये प्रति 10 ग्राम है. बीते सप्ताह इसकी कीमत 1,38,690 रुपये थी. लोकल 18 से वाराणसी के सर्राफा कारोबारी विश्वजीत वर्मा बताते हैं कि सितंबर के तीसरे सप्ताह में हर दिन सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिला है.

वाराणसी. त्योहारी सीजन के बीच सोना खरीदारों के लिए सर्राफा बाजार से अच्छी खबर आई है. सितंबर महीने के तीसरे सप्ताह में भी सोने की कीमतों में मामूली तेजी जबकि चांदी के भाव में नरमी आई है. लगातार गिरते भाव से सर्राफा बाजार में अब थोड़ी हलचल भी है. दुकानदारों के पास भी फुटकर ऑर्डर आ रहे हैं. दुकानदारों ने ये उम्मीद भी जताई जा रही है कि आगे फेस्टिव सीजन के साथ वेडिंग सीजन भी है. ऐसे में आगे बाजार में और रौनक लौटेगी. वाराणसी के सर्राफा बाजार में शनिवार (26 सितंबर) को 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 1,51,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. बीते सप्ताह इसका भाव 1,51,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था. यानी एक सप्ताह में सोने की कीमतों में 600 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली तेजी आई है. बात 22 कैरेट सोने के कीमतों की करें तो आज बाजार में उसका भाव 1,39,200 रुपये प्रति 10 ग्राम है. बीते सप्ताह 19 सितंबर को इसकी कीमत 1,38,690 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. बीते सप्ताह की अपेक्षा 22 कैरेट सोने के भाव में 510 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल आया है. पिछले सप्ताह भी इसकी कीमतें 260 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ी थी.

क्या है 18 कैरेट का भाव

बात 18 कैरेट सोने के कीमत की करें तो आज बाजार में उसकी कीमत 1,13,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है. हर दिन सोने चांदी की कीमत टैक्स और उत्पाद शुल्क के कारण घटती बढ़ती रहती है. ग्राहकों को सोने चांदी की खरीदारी से पहले इसकी शुद्धता की जांच भी जरूर करनी चाहिए. गहनों पर लगे हॉलमार्क से सोना कितना शुद्ध है, इसकी पहचान होती है. 24 कैरेट को सबसे शुद्ध सोना माना जाता है.

चांदी ने लगाया गोता

बीते 1 सप्ताह में चांदी की चमक फीकी पड़ी है. पिछले सप्ताह की अपेक्षा चांदी 4,000 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हुई है. शनिवार (26 सितंबर) को सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 2,35,000 रुपये प्रति किलो रही. पिछले सप्ताह इसका भाव 2,39,000 रुपये प्रति किलो था. लोकल 18 से वाराणसी के सर्राफा कारोबारी विश्वजीत वर्मा बताते हैं कि सितंबर महीने के तीसरे सप्ताह में हर दिन सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिला है. बाजार के ट्रेंड को देखकर ये उम्मीद जताई जा रही है कि आगे सोने की कीमत 1.5 लाख के आसपास ही रहेगी. इसमें थोड़ा उतार चढ़ाव बना रहेगा.



Source link