26 साल में बना नया-नवेला डायरेक्टर, 18 करोड़ के बजट में बनाई पहली फिल्म, लव स्टोरी दिखाकर खूब छापे नोट

26 साल में बना नया-नवेला डायरेक्टर, 18 करोड़ के बजट में बनाई पहली फिल्म, लव स्टोरी दिखाकर खूब छापे नोट


Last Updated:

सिनेमा में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो डायरेक्टर की पहली ही कोशिश को खास बना देती हैं. एक ऐसे ही युवा फिल्ममेकर ने महज 26 साल की उम्र में 15 से 18 करोड़ के बजट में एक लव स्टोरी बनाई, जिसमें प्यार, दर्द और इमोशन का जबरदस्त मेल था. फिल्म रिलीज हुई तो दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया और कमाई भी बजट से कई गुना ज्यादा रही. लेकिन इस फिल्म के पीछे कौन था?

नई दिल्ली. बॉलीवुड हो या साउथ सिनेमा, कुछ डायरेक्टर्स ऐसे रहे हैं, जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से बता दिया कि पर्दे के पीछे एक नया खिलाड़ी आ चुका है. मणिरत्नम, शंकर और एआर मुरुगदॉस जैसे दिग्गजों के बीच एक ऐसा फिल्ममेकर भी रहा, जिसने महज 26 साल की उम्र में डायरेक्टर की कुर्सी संभाली. पहली फिल्म के लिए मेकर्स ने 15 से 18 करोड़ खर्च किए और इस डायरेक्टर ने अपने विजन से ऐसी फिल्म डायरेक्ट कि लोग आज तक उस फिल्म का चर्चा करते हैं. फिल्म कहानी में प्यार, दर्द और इमोशन सब था. ये फिल्म थी साल 2013 में आई ‘राजा रानी’, जिसके साथ एटली ने डायरेक्टर डेब्यू किया था.

26 अगस्त 2013 को ‘राजा रानी’ रिलीज हुई. इस फिल्म के साथ एटली का डायरेक्टर डेब्यू हुआ. फिल्म में आर्या, नयनतारा, जय और नाजरिया नाजिम लीड रोल्स में थे, एआर मुरुगदॉस इस फिल्म को प्रोड्यूसर रहे. आर्या और नयनतारा की लव स्टोरी ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. इसी फिल्म ने एटली के उस सफर की शुरुआत की, जो आगे चलकर विजय, शाहरुख खान और अब अल्लू अर्जुन जैसे बड़े सितारों तक पहुंचा.

एटली के लिए ‘राजा रानी’ सिर्फ पहली फिल्म नहीं थी, बल्कि उनके सपने की पहली बड़ी उड़ान थी. उस वक्त उनकी उम्र महज 26 साल थी. इससे पहले वह मशहूर डायरेक्टर शंकर के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके थे. उन्हें ‘एंथिरन’ और ‘ननबन’ जैसी फिल्मों में काम करने का अनुभव उन्हें मिल चुका था. करीब पांच साल तक शंकर के साथ काम करने के बाद एटली ने अपनी कहानी के साथ बतौर निर्देशक कदम रखा. फोटो साभार-@atlee47/Instagram

Add News18 as
Preferred Source on Google

इतनी कम उम्र में एक बड़े प्रोडक्शन बैनर के साथ अपनी पहली फिल्म बनाना आसान नहीं था. लेकिन एटली की स्क्रिप्ट ने एआर मुरुगदॉस और फॉक्स स्टार स्टूडियोज का भरोसा जीता. ‘राजा रानी’ की कास्टिंग से जुड़ी एक दिलचस्प बात यह है कि आर्या इस फिल्म के लिए एटली की शुरुआती पसंद थे, लेकिन शिवकार्तिकेयन का नाम भी चर्चा में था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एटली शिवकार्तिकेयन को फिल्म में लेना चाहते थे. फोटो साभार-@atlee47/Instagram

दरअसल, दोनों पहले एटली की शॉर्ट फिल्म ‘मुगपुथागम’ में साथ काम कर चुके थे. लेकिन ये संभव नहीं हुआ. आखिरकार यह किरदार आर्या के हिस्से आया और नयनतारा के साथ उनकी जोड़ी ने फिल्म की कहानी को एक अलग रंग दिया. फोटो साभार-@atlee47/Instagram

एटली के निर्देशन में बनने वाली पहली फीचर फिल्म का पहला शॉट भी खास अंदाज में शुरू हुआ था. फिल्म की शूटिंग के दौरान कमल हासन ने कैमरा ऑन किया था, जबकि एआर मुरुगदॉस ने क्लैप दिया था. यानी एटली के निर्देशन सफर की शुरुआत में ही साउथ सिनेमा के दो बड़े नाम इस प्रोजेक्ट से जुड़े हुए थे. फोटो साभार-@atlee47/Instagram

फिल्म की कहानी जॉन और रेजिना की शादी से शुरू होती है. दोनों अपनी मर्जी के खिलाफ शादी करते हैं और अपने-अपने अतीत की वजह से इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर पाते. धीरे-धीरे दोनों को एक-दूसरे के अतीत में छिपे दर्द के बारे में पता चलता है और फिर उनके रिश्ते की दिशा बदलती है. यही वजह थी कि फिल्म को सिर्फ एक सामान्य लव स्टोरी नहीं माना गया. फोटो साभार-@atlee47/Instagram

इसमें शादी, पुराने रिश्ते, टूटे दिल, परिवार, दोस्ती और दोबारा प्यार को स्वीकार करने जैसे पहलुओं को जोड़ा गया. एटली ने एक रिश्ते की कहानी को कॉमेडी और इमोशन के साथ पेश किया, जिससे फिल्म बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंची. ‘राजा रानी’ से शुरू हुआ एटली का डायरेक्शन का सफर अब काफी आगे बढ़ चुका है. उन्होंने विजय, शाहरुख खान और अब अल्लू अर्जुन जैसे बड़े सितारों के साथ फिल्में बनाई हैं. उनकी फिल्मों का लेवल भी समय के साथ बड़ा होता गया. फोटो साभार-@atlee47/Instagram

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link