हाथ जोड़कर ‘भैया-भैया’ कहती रही लड़की पर नहीं माने लड़के, समस्तीपुर में बदसलूकी का एक और वीडियो वायरल, पीड़िता से मारपीट भी की

हाथ जोड़कर ‘भैया-भैया’ कहती रही लड़की पर नहीं माने लड़के, समस्तीपुर में बदसलूकी का एक और वीडियो वायरल, पीड़िता से मारपीट भी की


Last Updated:

Samastipur Viral Video: बिहार के समस्तीपुर में लड़की के साथ बदसलूकी और मारपीट का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आया है. इस बार वीडियो विभूतिपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. वीडियो में 4 से 5 युवक एक लड़की के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते दिख रहे हैं. लड़की हाथ जोड़कर ‘भैया-भैया’ कहती हुई उनसे छोड़ देने की गुहार लगा रही है. पूरी खबर विस्तार से आगे पढ़िए.

Zoom

कर्पूरीग्राम-मुसरीघरारी के बाद विभूतिपुर का वीडियो वायरल

समस्तीपुर. बिहार के समस्तीपुर में लड़की के साथ बदसलूकी करते एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो से पहले समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र और मुसरीघरारी थाना इलाके से वीडियो वायरल हो चुका है और इन दोनों मामलों में पुलिस के द्वारा कार्रवाई भी की गई है. और अब विभूतिपुर थाना इलाके से यह वीडियो सामने आया है. हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. हालांकि, वीडियो कब का है और कहां बनाया गया, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है.

वीडियो में क्या दिख रहा है?

वीडियो में देखने को मिल रहा है कि 4 से 5 की संख्या में युवक एक लड़की के साथ गाली गलौज और मारपीट कर रहे हैं. लड़की हाथ जोड़कर भैया भैया कहकर गुहार लगा रही है. इस दौरान एक युवक मोबाइल में वीडियो बनाते भी दिख रहा है. वीडियो काफी विचलित करने वाला है और सोशल मीडिया पर लोग इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

4 से 5 युवक लड़की को घेरकर कर रहे गाली-गलौज

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ युवक लड़की को घेरकर उसके साथ बदसलूकी कर रहे हैं. इस दौरान युवक उसे गालियां देते और मारपीट करते नजर आ रहे हैं. लड़की हाथ जोड़कर उनसे ऐसा नहीं करने की अपील करती है. वह बार-बार ‘भैया’ कहकर छोड़ देने की गुहार लगा रही है, लेकिन वीडियो में युवक उसके साथ दुर्व्यवहार करते दिखाई देते हैं. वीडियो में एक युवक मोबाइल फोन से पूरी घटना रिकॉर्ड करता हुआ भी नजर आ रहा है.

कर्पूरीग्राम और मुसरीघरारी के बाद तीसरा मामला

समस्तीपुर में इससे पहले भी लड़की के साथ बदसलूकी से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं. कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र और मुसरीघरारी थाना इलाके से वायरल हुए वीडियो के मामलों में पुलिस कार्रवाई कर चुकी है. अब विभूतिपुर थाना क्षेत्र से एक और वीडियो सामने आने के बाद जिले में इस तरह की घटनाओं को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

वीडियो की तारीख और जगह की जांच कर रही पुलिस

बहरहाल, वीडियो वायरल होने के बाद विभूतिपुर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया और घटना किस स्थान पर हुई. पुलिस के सामने वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान और घटना से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने की चुनौती है.



Source link