‘हनुमान अंश’ की ‘पार्वती माई’ नेहा परांजपे पहुंचीं खंडवा, बोलीं- PM मोदी ने की तारीफ… ये सबसे बड़ी खुशी

‘हनुमान अंश’ की ‘पार्वती माई’ नेहा परांजपे पहुंचीं खंडवा, बोलीं- PM मोदी ने की तारीफ… ये सबसे बड़ी खुशी


Last Updated:

Hanuman Ansh Movie: फिल्म ‘हनुमान अंश’ में पार्वती माई का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री नेहा परांजपे खंडवा पहुंचीं. उन्होंने फिल्म की सफलता का श्रेय जनता को दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई सराहना पर खुशी जताई. साथ ही उन्होंने ओटीटी पर अश्लीलता रोकने और बुंदेली भाषा के महत्व पर भी बात की.

Zoom

अभिनेत्री नेहा परांजपे खंडवा पहुंचीं.

Khandwa News: फिल्म ‘हनुमान अंश’ में पार्वती माई का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री नेहा परांजपे महान गायक किशोर कुमार की नगरी खंडवा पहुंचीं. यहां उन्होंने फिल्म को मिल रही बड़ी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की. नेहा ने कहा कि जब यह फिल्म बनी थी, तब उन्होंने बिल्कुल नहीं सोचा था कि इसे इतना बड़ा प्यार और सफलता मिलेगी. उन्होंने इस सफलता का पूरा श्रेय जनता जनार्दन को दिया.

पीएम मोदी की सराहना पर जताई खुशी
नेहा परांजपे ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सराहना की है. पीएम मोदी द्वारा फिल्म की तारीफ किए जाने को उन्होंने अपने लिए सबसे बड़ी खुशी बताया.

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अश्लीलता पर लगे रोक
फिल्मी और डिजिटल कंटेंट पर बात करते हुए नेहा ने कहा कि फिल्मों और ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म्स पर अश्लीलता को रोका जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी ‘हनुमान अंश’ जैसा स्वच्छ और पारिवारिक कंटेंट सामने आना चाहिए.

‘हनुमान अंश’ पार्ट-2 और बुंदेली भाषा का योगदान
नेहा ने खुलासा किया कि बुंदेली भाषा की वजह से ही उन्हें इस फिल्म में काम करने का अवसर मिला. फिल्म के सीक्वल के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर ‘हनुमान अंश’ का पार्ट-2 बनता है, तो वह उसका हिस्सा जरूर बनना चाहेंगी.

किशोर कुमार के शहर में गाया मशहूर गीत
किशोर कुमार के शहर खंडवा पहुंचने पर नेहा परांजपे ने उनका प्रसिद्ध गीत ‘जिंदगी का सफर, ये कैसा सफर…’ गाया. इसके साथ ही उन्होंने बुंदेली भाषा में वहां मौजूद दर्शकों को अपना संदेश भी दिया.



Source link